ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरदुरंतो व इतवारी ट्रेन का समय बदलने से स्टेशन पर अफरातफरी

दुरंतो व इतवारी ट्रेन का समय बदलने से स्टेशन पर अफरातफरी

जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने बुधवार को भी हावड़ा मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस और टाटानगर इतवारी एक्सप्रेस को समय बदलकर चलाने का आदेश दिया...

दुरंतो व इतवारी ट्रेन का समय बदलने से स्टेशन पर अफरातफरी
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरWed, 02 Nov 2022 12:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने बुधवार को भी हावड़ा मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस और टाटानगर इतवारी एक्सप्रेस को समय बदलकर चलाने का आदेश दिया है इससे टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन के समय पर पहुंचे यात्रियों में अफरातफरी का माहौल है। रेलवे के अनुसार लिंक बोगी लेट से आने के कारण ट्रेनों को लेट से रवाना किया जा रहा है। इससेहावड़ा-सीएसटी (मुंबई) दुरंतो हावड़ा से सुबह 9.30 बजे खुली जबकि खुलने का समय सुबह 5.45 बजे है। वहीं, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस 12 बजे रवाना हुई, जबकि खुलने का समय सुबह 9.10 बजे हैं। जानकारी के अनुसार डाउन में ट्रेन लेट होने के कारण अप में लगातार हावड़ा और टाटानगर से दोनों ट्रेनों को समय बदलकर चलाया जा रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।