ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबागबेड़ा में रेलकर्मी की मां से चेन छिनतई

बागबेड़ा में रेलकर्मी की मां से चेन छिनतई

जमशेदपुर। टाटानगर के रेल कर्मचारी स्वरूप सिंह की मां मनोरमा देवी के गले से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार हो गया। घटना रविवार रात बागबेड़ा थाना...

बागबेड़ा में रेलकर्मी की मां से चेन छिनतई
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 12 Sep 2023 02:11 AM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। टाटानगर के रेल कर्मचारी स्वरूप सिंह की मां मनोरमा देवी के गले से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार हो गया। घटना रविवार रात बागबेड़ा थाना क्षेत्र के ट्रैफिक कॉलोनी दुर्गा मंडप के पास की है। रेल कर्मचारी की मां से चेन छिनतई की सूचना मिलने पर बागबेड़ा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बताया जाता है कि मनोरमा देवी सब्जी लेकर लौट रही थी। इस दौरान बदमाश चेन छीनकर फरार हो गया। घटना में गिरने से मनोरमा देवी भी जख्मी हो गई, जिसका परिजनों ने इलाज कराया है। मालूम हो कि शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र से आए दिन महिलाओं से चेन छिनतई की घटना सामने आ रही है। इक्का-दुक्का मामले के अलावा लगभग मामलों के आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।