ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरबिरसानगर की युवती को शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक यौन शोषण

बिरसानगर की युवती को शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक यौन शोषण

बिरसानगर निवासी युवती को शादी का झांसा देकर रांची के लोअर बाजार निवासी शीतल पंकज तिग्गा ने यौन शोषण किया। युवती के बयान पर दो दिन पहले केस दर्ज कर...

बिरसानगर की युवती को शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक यौन शोषण
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरTue, 09 Apr 2024 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बिरसानगर निवासी युवती को शादी का झांसा देकर रांची के लोअर बाजार निवासी शीतल पंकज तिग्गा ने यौन शोषण किया। युवती के बयान पर दो दिन पहले केस दर्ज कर बिरसानगर पुलिस छानबीन में जुटी है। युवती के अनुसार, आरोपी उसके घर आता था। एक जनवरी 2020 को आरोपी ने पहली बार दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर शादी का आश्वासन देता रहा और यौन शोषण के बाद वह रांची चला जाता था। 29 मार्च तक आरोपी उसके घर आता रहा। इधर, पुलिस ने आरोपी शीतल पंकज तिग्गा के बाबत रांची पुलिस से भी संपर्क किया है, ताकि गिरफ्तारी हो सके। दूसरी ओर, पुलिस आरोपी पंकज तिग्गा के मोबाइल की कॉल डिटेल निकालने में जुटी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।