ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड घाटशिलाहल्दीपोखर रेलवे स्टेशन में पकड़ाया प्रतिबंधित मांस

हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन में पकड़ाया प्रतिबंधित मांस

पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन में ओडिशा के गुरुमाईसिनी से डेमू पैसेंजर ट्रेन में प्रतिबंधित मांस तस्करी करने का मामला प्रकाश...

हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन में पकड़ाया प्रतिबंधित मांस
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाFri, 25 Aug 2023 01:10 PM
ऐप पर पढ़ें

पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन में ओडिशा के गुरुमाईसिनी से डेमू पैसेंजर ट्रेन में प्रतिबंधित मांस तस्करी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में कोवाली पुलिस ने लगभग 40 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। जानकारी अनुसार इस ट्रेन में प्रतिबंधित मांस ओडिशा से लाने का धंधा किया जा रहा था। गुप्त सूचना पर कोवाली थाना के सब इंस्पेक्टर पवन कुमार ने शुक्रवार 9.50 बजे सुबह हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन पहुंच कर देखा कि एक महिला ट्रेन से माल उतार कर टेंपो में लादकर कहीं जाने वाली है। पुलिस ने तत्काल महिला व टेंपो चालक को हिरासत में ले लिया तथा प्रतिबंधित मांस को जब्त कर थाना ले गई। सूचना पाकर क्षेत्र के पार्षद सूरज मंडल व पंचायत की मुखिया देवी कुमरी भूमिज मौके पर पहुंची एवं पुलिस से जांचोपरांत दोषियों पर कड़ी कानूनी कारवाई करने का मांग किया। 

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।