ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड धनबादआज से 14 नवंबर तक रद्द रहेगी गोमो-चोपन ट्रेन

आज से 14 नवंबर तक रद्द रहेगी गोमो-चोपन ट्रेन

धनबाद रेल मंडल के बिल्ली स्टेशन पर नन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। साथ ही धनबाद होकर चलने वाली कई...

आज से 14 नवंबर तक रद्द रहेगी गोमो-चोपन ट्रेन
हिन्दुस्तान टीम,धनबादWed, 09 Nov 2022 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद।

धनबाद रेल मंडल के बिल्ली स्टेशन पर नन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। साथ ही धनबाद होकर चलने वाली कई ट्रेनें चोपन नहीं जाएंगी। इन ट्रेनों को बदले रूटों से चलाने की घोषणा की गई है। रद्द ट्रेनों की सूची में गोमो-चोपन-गोमो मेमू शामिल है। गोमो-चोपन मेमू नौ से 14 नवंबर के बीच नहीं चलेगी। इसी तरह चोपन-गोमो मेमू 10 से 16 नवंबर तक रद्द रहेगी। 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस नौ नवंबर को, 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस 12 नवंबर को, 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस नौ नवंबर को, 19607 कोलकाता-मदार एक्सप्रेस 10 नवंबर को तथा 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस और 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस नौ से 13 नवंबर तक चोपन नहीं जाएगी। इन तिथियों को ट्रेनें ओबरा डैम-सलई बनवां होकर चलेंगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।