ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरमहिला रेल कर्मियों ने किया वाक रेस और साइक्लिंग

महिला रेल कर्मियों ने किया वाक रेस और साइक्लिंग

8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है इसको लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में कार्मिक विभाग द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम...

महिला रेल कर्मियों ने किया वाक रेस और साइक्लिंग
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरSat, 04 Mar 2023 02:50 AM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर, संवाददाता। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है, जिसे लेकर चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में कार्मिक विभाग द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह महिला रेल कर्मियों द्वारा वाक रेस और साइकिलिंग का आयोजन किया गया। वाक रेस और साइकिलिंग की शुरुआत चक्रधरपुर स्टेशन के सामने से दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन सर्वो की अध्यक्ष द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। वाक रेस में सर्वो की पदाधिकारी पलक हरितस, डॉ नंदिनी सहित आरपीएफ की महिला जवान और अन्य महिला रेलकर्मी मुख्य रूप से मौजूद थीं। वाक रेस और साइकिलिंग करते हुए महिला कर्मचारी सेरसा स्टेडियम पहुंची। यहां महिला आरपीएफ जवानों ने महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर का बेहतर प्रदर्शन किया। विषम आपातकाल परिस्थिति में कैसे महिलाएं खुद की रक्षा कर सकती हैं इसका प्रदर्शन किया गया। मौके पर सर्वो सचिव विमलेश मीना, रीता सिंह, रीना बाला साहू, टोनी रोड्रिक, मोनालिसा, साईनी, भारती पंडा आदि मौजूद थीं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।