ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरध्वस्त नाली, गंदगी और पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे से रेलकर्मी परेशान

ध्वस्त नाली, गंदगी और पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे से रेलकर्मी परेशान

चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय के रेलवे कॉलोनियों में नाली और जलापूर्ति पाइप लाइन की...

ध्वस्त नाली, गंदगी और पाइपलाइन के लिए खोदे गए गड्ढे से रेलकर्मी परेशान
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरMon, 31 Jan 2022 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय के रेलवे कॉलोनियों में नाली और जलापूर्ति पाइप लाइन की दुर्दशा से रेलकर्मी और उसके परिजन परेशान हैं। रेलवे पोर्टर खोली में दो महीने पहले पानी के पाइप लाइन को ठीक करने आये इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने खुदाई की थी। इस दौरान पोर्टर खोली में कई जगह गड्ढे किये गए। कहा गया था की पाइप को ऊपर से ले जाया जायेगा। लेकिन दो महीने बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ। गड्ढे नहीं भरे जाने से आसपास खेलने वाले बच्चे इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गड्ढों के कारण लोगों को कॉलोनी के अन्दर आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। इसको लेकर यहाँ रहने वाले रेलकर्मियों ने कई बार समबन्धित विभाग को कार्य पूरा कर गड्ढों को भरने का अनुरोध किया। लेकिन आज तक इस पर विभाग द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया। यही नहीं रेलवे पोर्टर खोली में रेलवे क्वार्टरों से जल निकासी के लिए कोई ड्रेनेज सिस्टम भी नहीं है। यहाँ सभी नालियां ध्वस्त होकर कचरों के ढेर से जाम हो चुकी है। यहाँ रहने वाले रेल कर्मियों का आरोप है की नालियों की सफाई बहुत मुश्किल से छह महीने में एक बार की जाती है।

वह भी जब सफाई कर्मी आते हैं तो सभी क्वार्टर से उनके द्वारा चंदा वसूली की जाती है। सफाई कर्मी कहते हैं की वे रेल कर्मी नहीं हैं ठेके पर उन्हें काम पर लगाया है, लेकिन ठेकेदार समय पर पैसा नहीं देता। इसलिए सफाईकर्मी जब भी नाली साफ़ करने आते हैं तो चंदा वसूली करने के बाद ही नाली साफ़ हो पाता है। रेलकर्मियों ने रेल अधिकारियों से पोर्टर खोली में व्याप्त समस्याओं को सुलझाने की मांग की है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।