ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरघाघरा में कुड़मी समाज का रेल चक्का जाम 20 को

घाघरा में कुड़मी समाज का रेल चक्का जाम 20 को

कुड़मी जाति को एसटी की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आगामी 20 सितंबर को चक्रधरपुर रेल...

घाघरा में कुड़मी समाज का रेल चक्का जाम 20 को
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरFri, 08 Sep 2023 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

कुड़मी जाति को एसटी की सूची में शामिल करने की मांग को लेकर आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आगामी 20 सितंबर को चक्रधरपुर रेल मंडल के घाघरा रेलवे स्टेशन पर अनिश्चित कालीन रेल चक्का जाम किया जायेगा। आदिवासी कुड़मी समाज के जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर महतो की अगुआई में समाज के लोगों ने डीआरएम को एक मांग पत्र सौंपकर इसकी जानकारी दी है। मांग पत्र में केंद्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर महतो ने हस्ताक्षर किया है।
मांगपत्र में लिखा है कि आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आगामी 20 सितंबर को झारखंड, पश्चिम बंगल और ओडिशा में एक साथ अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम (रेल टेका एवं डहर छेंका) कार्यक्रम किया जायेगा। इसकी जानकारी पूर्व में जिले के उपायुक्त के माध्यम से 31 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री को दी गई थी। परंतु इसके बाद भी वृहत छोटानागपुर (झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा) के आदिवासी कुड़मियों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल करने के लिए कोई वार्ता या फिर कोई कार्रवाई केंद्रीय मंत्रालय द्वारा नहीं की गई। पिछले 20 सितंबर 2022 को तीनों राज्यों में रेल चक्का जाम आंदोलन किया गया था। इसके बाद प्रधानमंत्री को रेल चक्का जाम आंदोलन के माध्यम से मांग पत्र भेजी गई थी। परंतु एक साल बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार द्वारा कोई वार्ता या कार्रवाई नहीं की गई। इसलिए आगामी बीस सितंबर को ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में रेल चक्का जाम किया जायेगा। इसके तहत आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा चक्रधरपुर रेल मंडल के घाघरा में रेल चक्का जाम किया जायेगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।