ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरचक्रधरपुर मंडल के रेलकर्मियों को 38.95 करोड़ बोनस

चक्रधरपुर मंडल के रेलकर्मियों को 38.95 करोड़ बोनस

चक्रधरपुर रेल मंडल के रेल कर्मियों को बोनस का इंतजार खत्म हुआ। रविवार को कार्यरत कुल 21,849 रेल कर्मियों के खाते में बोनस की कुल राशी 38,09,51,426...

चक्रधरपुर मंडल के रेलकर्मियों को 38.95 करोड़ बोनस
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरMon, 03 Oct 2022 01:10 AM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर रेल मंडल के रेल कर्मियों को बोनस का इंतजार खत्म हुआ। रविवार को कार्यरत कुल 21,849 रेल कर्मियों के खाते में बोनस की कुल राशी 38,09,51,426 का भुगतान कर दिया गया। जिससे रेल कर्मियों में ख़ुशी की लहर है। मालूम रहे की रेलवे बोर्ड ने सभी ज़ोन के महाप्रबंधकों को पत्र जारी कर सभी अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को सात हज़ार के सीलिंग पे 78 दिनों का बोनस भुगतान का निर्देश दिया था। जिस पर अमल करते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल ने रविवार को छुट्टी के बावजूद चक्रधरपुर मंडल के कार्मिक और लेखा विभाग की कड़ी मेहनत से संध्या 4 बजे सभी के अकाउंट में बोनस की राशि का भुगतान कर दिया गया। दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के महासचिव शशि मिश्रा ने वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी श्रींरंगम हरितास और वरीय मंडल लेखा प्रबंधक आरयाई साह को पूजा के पहले बोनस का आस छोड़ चुके कर्मचारियों को पूजा के बीच में बोनस का भुगतान करने पर धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा की 22 हज़ार रेल कर्मचारियों के बीच बोनस भुगतान से नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।