ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरटाटानगर में 300 रेलकर्मियों को मिलेगा क्वार्टर

टाटानगर में 300 रेलकर्मियों को मिलेगा क्वार्टर

टाटानगर में खाली पड़े रेल कर्मचारियों के लगभग 300 क्वार्टरों का एलॉटमेंट के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। चक्रधरपुर रेल मंडल ने क्वार्टरों...

टाटानगर में 300 रेलकर्मियों को मिलेगा क्वार्टर
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरThu, 23 May 2024 12:45 AM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर। टाटानगर में खाली पड़े रेल कर्मचारियों के लगभग 300 क्वार्टरों का अलॉटमेंट के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। चक्रधरपुर रेल मंडल ने क्वार्टरों के अलॉटमेंट के नियमों में तब्दीली करते हुए टाटानगर में खाली पड़े क्वार्टरों के अलॉटमेंट के लिए विशेष अभियान चलाया है। चक्रधरपुर रेल मंडल के कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार टाटानगर आसनबोनी रेल खंड में कार्यरत कर्मचारियों को अब टाटानगर में क्वार्टर उपलब्ध होगा। इस रेल खंड के विभिन्न स्टेशनों में काम करने वाले रेल कर्मचारी अब टाटानगर में क्वार्टर लेकर रह सकते हैं। रेलवे के नियम के अनुसार रेल कर्मचारी क्वार्टर के लिए आवेदन कर इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
गौरतलब है की टाटानगर में अधिकांश रेल कर्मचारी निजी आवास या फ्लैट लेकर रह रहे हैं। इसके कारण रेलवे क्षेत्र में अधिकांश क्वार्टर खाली पड़े हैं। दूसरी ओर छोटे छोटे स्टेशनों में काम करने वाले रेल कर्मचारी शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य प्रकार की सुविधाओं के लिए बड़े शहर में रहना पसंद करते हैं। इस पर विचार करते हुए चक्रधरपुर रेल मंडल ने पहले पर्याय में टाटानगर और आसनबोनी खंड में कार्यरत रेल कर्मचारियों को टाटानगर में क्वार्टर रखने की अनुमति दे दी है। इसके लिए खाली पड़े क्वार्टरों का अलॉटमेंट की अधिसूचना भी जारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक रेल मंडल इस पर विचार कर रहा है की सुदूरवर्ती रेलवे स्टेशनों में क्वार्टरों के अभाव तथा उनके जीर्ण-शीर्ण अवस्था को देखते हुए इन स्टेशनों में काम करने वाले कर्मचारियों को सुविधाजनक स्टेशनों में क्वार्टर उपलब्ध कराया जाए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।