ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News विदेशब्रह्मांड में नजर आ रही इस रहस्यमयी चादर से खा गए धोखा? NASA की तस्वीर ने फिर किया हैरान

ब्रह्मांड में नजर आ रही इस रहस्यमयी चादर से खा गए धोखा? NASA की तस्वीर ने फिर किया हैरान

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) अपने हबल स्पेस टेलीस्कोप से ब्रह्मांड की एक और अनोखी रहस्यमयी चीज को दुनिया के सामने लाई है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो ब्रह्मांड में कोई रहस्यमयी चादर हो।

ब्रह्मांड में नजर आ रही इस रहस्यमयी चादर से खा गए धोखा?  NASA की तस्वीर ने फिर किया हैरान
Gaurav Kalaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 20 May 2024 12:09 PM
ऐप पर पढ़ें

Carpet in Universe: ब्रह्मांड में ऐसी-ऐसी अनोखी चीजें हैं, जो आज भी हम आम लोग ही नहीं अंतरिक्ष के दिग्गज वैज्ञानिकों के लिए भी किसी रहस्य से कम नहीं हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) अपने हबल स्पेस टेलीस्कोप से ब्रह्मांड की एक और अनोखी रहस्यमयी चीज को दुनिया के सामने लाई है। नासा के ताकतवर टेलीस्कोप ने लेंटिक्यूलर आकाशगंगा NGC 4753 की आश्चर्यजनक तस्वीर जारी की है। तस्वीर देखकर पहली नजर में आपको यह लगेगा कि यह ब्रह्मांड में फैली कोई चादर या कालीन है। लेकिन, ऐसा नहीं है। 

नासा ने हबल स्पेस टेलीस्कोप को 1990 में लॉन्च किया था और तब से यह धरती के वायुमंडलीय संरचना से लेकर ब्रह्मांड की ऐसी अनोखी तस्वीरें जारी करता रहता है, जिसने हमारी पुरानी और पहले की समझ के मूल सिद्धांतों को ही बदल देगी। हबल टेलीस्कोप ने अपने पॉवरफुल कैमरे से डार्क एनर्जी की खोज के साथ ग्रहों के आस-पास ऐसे तारों की खोज की है, जो अभी तक हमारे लिए अनजान थे।

ब्रह्मांड में दिख रही यह रहसमयी चादर क्या है?
नासा के अधिकारियों के मुताबिक, यह ब्रह्मांड में फैली जटिल धूल संरचनाएं हैं जो तस्वीर में ऐसी दिख रही हैं मानो कोई चादर या कालीन हो। यह पृथ्वी से करीब 60 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। इस तस्वीर से पर्दा उठाते हुए नासा ने बताया कि इसका नाम एनजीसी 4753 है, जो लगभग 1.3 अरब साल पहले एक अलग आकाशगंगा में विलीन हो गया था। इसी कारण इसके गैलेक्टिक कोर के चारों ओर इस तरह की धूल संरचाएं विकसित हुईं।

इस बीच, नासा ने घोषणा की कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए बोइंग के स्टारलाइनर के पहले चालक दल प्रक्षेपण में तकनीकी खराबी के कारण लॉन्चिंग में देरी हो सकती है। अब यान के प्रक्षेपण की तारीख 25 मई निर्धारित की गई है। इस यान में अंतरिक्ष यात्रियों में सुनीता विलियम्स भी शामिल हैं।