Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

मसूरी में ब्रेक फेल होने से कार गहरी खाई में गिरी, हरियाणा और गाजियाबाद के 4 पर्यटकों की मौत

मसूरी में एक कार गहरी खाई में गिर गई। पुलिस के अनुसार, ब्रेक फेल होने से यह हादसा हुआ। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई। मरने वालों में दो हरियाणा और दो गाजियाबाद के थे।

Jun 10, 2026 12:56 pm IST

कोटा अस्पताल में महिलाओं की मौतों पर बड़ा सच सामने, इंजेक्शन की शीशियों में दवा नहीं पानी भरा था

राजस्थान के कोटा स्थित अस्पताल में जान गंवाने वाली पांच महिलाओं के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पता लगा है कि महिलाओं को जो इंजेक्शन दिए गए, उनमें दवा की जगह पानी भरा हुआ था।

Jun 10, 2026 12:04 pm IST

चाची के रेप-मर्डर में जेल गया, छूटते ही 9 साल की बेटी से गंदा काम; पीड़िता ने भागकर बचाई जान

हरिद्वार में बाप की शक्ल में एक दरिंदे को कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनाई है। चाची से रेप-मर्डर में जेल गया शख्स छूटते ही अपनी 9 साल की बेटी से रेप का प्रयास करने लगा। पीड़िता ने भागकर अपनी जान बचाई

Jun 10, 2026 11:34 am IST

तेलंगाना से 20 करोड़ का सोना-चांदी लेकर भागे दंपति और साली, नेपाल भागने की थी तैयारी

तेलंगाना से 8 किलो सोना और डेढ़ किलो चांदी लेकर भाग रहे दंपति और साली को यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है। तीनों नेपाल भागने की फिराक में थे।

Jun 10, 2026 10:41 am IST

कालापानी की ‘सजा’ से आजाद होंगे उत्तराखंड के ये गांव, दशकों पुराना इंतजार अब खत्म

उत्तराखंड में हल्द्वानी से सटे दो गांवों कालापानी की सजा से आजाद होंगे। मानसून के वक्त वर्षों से ये गांव दुनिया से कट जाते थे। अब यहां 21 करोड़ की लागत वाले बाइपास प्रोजेक्ट का काम शुरू हो गया है।

Jun 10, 2026 09:37 am IST

सहमति से बने संबंध दुष्कर्म नहीं; दो बच्चों की मां और विधवा से रेप में रिटायर फौजी बरी

देहरादून में रिटायर्ड फौजी पर विधवा को शादी का झांसा देकर शारिरिक संबंध बनाने का आरोप लगा था। अदालत ने आरोपी को बरी कर दिया।

Jun 10, 2026 09:09 am IST

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा ट्रेडिंग का झांसा, बुजुर्ग से ठग लिए 30 लाख

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखाकर देहरादून में एक बुजुर्ग से 30 लाख रुपए की ठगी हो गई। पीड़ित के अनुसार, उसे फेसबुक पर ट्रेडिंग का लालच दिया गया।

Jun 10, 2026 08:48 am IST

21 जून को NEET एग्जाम देने वाले छात्रों को फ्री यात्रा, भाजपा सरकार का ऐलान

21 जून को नीट का एग्जाम है। इसके लिए उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है कि छात्रों को 21 जून के दिन फ्री यात्रा की सुविधा दी जाएगी। जल्द शासनादेश जारी किया जाएगा।

Jun 10, 2026 08:34 am IST

उत्तराखंड में 40 डिग्री पारे के बीच गुड न्यूज, IMD ने बताया- आज कहां-कहां बारिश

Uttarakhand Rain Today: उत्तराखंड में 40 डिग्री पारे के बीच मौसम विभाग ने आज गुड न्यूज दी है। देहरादून, उत्तरकाशी और टिहरी में झमाझम बारिश हो सकती है। 

Jun 10, 2026 08:16 am IST

आयुष्मान मरीजों की होगी GPS ट्रैकिंग, दून अस्पताल में बड़े फर्जीवाड़े के बाद सख्ती

दून अस्पताल में बड़े फर्जीवाड़े के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है। अब आयुष्मान मरीजों की जीपीएस ट्रैकिंग होगी। इसके तहत तीसरे दिन फोटो वैरिफिकेशन होगा।

Jun 10, 2026 08:00 am IST

पौड़ी में गुलदार ने महिला का सिर धड़ से अलग किया, शूटआउट में आदमखोर भी ढेर

पौड़ी में गुलदार का आतंक नहीं थम रहा। आदमखोर ने एक महिला पर हमला कर सिर धड़ से अलग कर दिया। शूटरों ने भी आदमखोर गुलदार को ढेर कर दिया है।

Jun 10, 2026 07:48 am IST

बेटे की चाहत में हैवानियत! पत्नी को बेरहमी से पीटने के बाद करंट लगाया; गर्भ में बच्ची की मौत

देहरादून में पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पत्नी को लात-घूंसे मारने के बाद टब में डुबोकर करंट लगाया। इस घटना में गर्भ में पल रही बच्ची की मौत हो गई।

Jun 10, 2026 07:34 am IST

पहाड़ों पर नहीं भटकेंगे ट्रेकर्स, उत्तराखंड में 100 ट्रेकिंग रूट्स की होगी GPS मैपिंग

पहाड़ों पर अब ट्रेकर्स नहीं भटकेंगे। उत्तराखंड सरकार एडवेंचर स्पोर्ट्स के तहत 100 ट्रेकिंग रूट्स की जीपीएस मैपिंग करेगी। बता दें कि नैनीताल की महिला ट्रेकर बबीता पांडे का अबतक सुराग नहीं लग पाया है।

Jun 10, 2026 07:17 am IST

MP में जिस अस्पताल का लाइसेंस कैंसल; फ्री इलाज का वादा कर मरीज भर्ती किए; जानवरों जैसा सलूक

बुरहानपुर में गुड अस्पताल पर गंभीर आरोप लगे हैं। गंभीर खामियों के चलते अस्पताल का लाइसेंस एक माह के लिए कैंसल किया गया था। लेकिन आरोप है कि फ्री इलाज का वादा कर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।

Jun 09, 2026 04:00 pm IST

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

केंद्र सरकार ने सोमवती अमावस्या के लिए श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात दी है। जम्मू से हरिद्वार के बीच स्पेशल ट्रेन दौड़ेगी। 14 जून को जम्मू से हरिद्वार और 15 जून को हरिद्वार से जम्मू के लिए विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।

Jun 09, 2026 03:41 pm IST

दुश्मन समझकर बेरहमी से मार डाला, MP में गलतफहमी ने परिवार का इकलौता चिराग छीना

एमपी के बैतूल में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गलत पहचान के कारण आरोपियों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Jun 09, 2026 01:30 pm IST

बेकाबू कैंटर ने बच्ची समेत दो की कुचलकर ले ली जान, गुस्साई भीड़ ने पत्थर बरसाए; हल्द्वानी में तनाव

हल्द्वानी में दो अलग-अलग घटनाओं में बेकाबू कैंटर ने बच्ची समेत दो की कुचलकर जान ले ली। गुस्साई भीड़ ने बवाल  किया। पथराव किया। घटना के बाद हल्द्वानी शहर में तनाव का माहौल पैदा हो गया।

Jun 09, 2026 01:02 pm IST

हिमाचल में दिन झुलसा रहे, रातें भी तप रहीं, लू के बीच IMD ने बताई राहत की तारीख

हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी से बुरा हाल है। दिन तो झुलसा ही रहे हैं, रातें भी तप रही हैं। लू के अलर्ट के बीच मौसम विभाग ने राहत की तारीख दी है।

Jun 09, 2026 12:08 pm IST

घर की पानी की टंकी में निकले 27 सांप, नजारा देख परिवार के उड़ गए होश; VIDEO

हरिद्वार के ज्वालापुर में सराय ग्राम के एक घर में 27 कीलबैक सांप दिखने के बाद घर के लोगों में दशहत का माहौल बन गया। सांप के बच्चे घर में बने पानी के टैंक में घूमते नजर आए।

Jun 09, 2026 10:50 am IST

हरकी पैड़ी में अस्थियों को फैक्ट्री भेज देते हैं; वृंदावन वाले संजय कृष्ण भैया का बयान तूल पकड़ा

वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक संजय कृष्ण भैया का आपत्तिजनक बयान तूल पकड़ने लगा है। उन्होंने कहा था कि हरकी पैड़ी में विसर्जित अस्थियों को फैक्ट्री भेजा जाता है।

Jun 09, 2026 10:28 am IST