ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News करियरRBSE 5th, 8th Result : जारी होने वाला है राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट, यहां मिलेगा लिंक

RBSE 5th, 8th Result : जारी होने वाला है राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट, यहां मिलेगा लिंक

RBSE 5th 8th Result 2024 date: राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट का काम अंतिम चरण में है। प्रदेश के 14 लाख बच्चों राजस्थान बोर्ड 8वीं परीक्षा दी थी। इसी माह आरबीएसई 8वीं रिजल्ट जारी होने के पूरे आसार हैं।

RBSE 5th, 8th Result : जारी होने वाला है राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट, यहां मिलेगा लिंक
Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 24 May 2024 09:10 AM
ऐप पर पढ़ें

RBSE Rajasthan Board Class 5th, 8th Result 2024 : राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट बहुत जल्द घोषित होने वाला है। कक्षा 5वीं और 8वीं के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट  rajshaladarpan.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय, बीकानेर ने 8वीं का रिजल्ट काफी हद तक तैयार कर लिया है। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय, बीकानेर हर साल 8वीं कक्षा की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर कराता है। राजस्थान बोर्ड 8वीं के विद्यार्थियों को मार्क्स की बजाय ग्रेड (RBSE 8th Result 2024) दिए जाते हैं। डी ग्रेड तक छात्र पास माने जाएंगे, वहीं ई1 और ई2 आने पर बच्चा फेल माना जाएगा। अगर एक या दो विषय में ई ग्रेड आती है तो सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा में इस बार विद्यार्थियों को फेल करने का प्रावधान है। 8वीं कक्षा की परीक्षा (Rajasthan Board 8th result) में खराब प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को 9वीं कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा। 

वहीं राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट का काम अंतिम चरण में है। प्रदेश के 14 लाख बच्चों राजस्थान बोर्ड 8वीं परीक्षा दी थी। इसी माह आरबीएसई 8वीं रिजल्ट जारी होने के पूरे आसार हैं। राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट तैयार करने का काम भी फाइनल स्टेज पर है। कॉपियां चेक हो चुकी हैं और अंकों का संकलन व मार्कशीट तैयार करने जैसे काम चल रहे हैं। 8वीं रिजल्ट की घोषणा के कुछ दिन बाद 5वीं का रिजल्ट जारी हो जाएगा। 

राजस्थान बोर्ड 5वीं परीक्षा में 14.77 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।  8वीं और 5वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की ऑनलाइन संत्रांक अपलोड करने की अंतिम तिथि 6 मई थी। 

पिछले साल पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर, राजस्थान ने 17 मई को परीक्षा परिणाम घोषित किया था। राजस्थान 8वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 28 मार्च से 4 अप्रैल तक हुआ था। इस बार 8वीं में करीब 12.80 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। 

पिछले वर्ष यानी 2024 में राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट (Rajasthan board 8th result Date) 95.59 फीसदी रहा था। 8वीं में कुल 12.63 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे जिसमें 94.97 फीसदी बालक तथा 96.30 फीसदी बालिकाएं पास हुईं। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा कार्यालय 8वीं की परीक्षा बोर्ड परीक्षा के पैटर्न पर कराता है। आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में 95226 परीक्षार्थियों को ए ग्रेड, 474924 स्टूडेंट्स को बी ग्रेड, 576782 विद्यार्थियों को सी ग्रेड, 86770 परीक्षार्थियों को डी ग्रेड मिला। 86777 परीक्षार्थियों को पूरक घोषित किया गया है यानी इन्हें ई ग्रेड मिला था।

RBSE 8th, 5th Result 2024: यूं चेक करें 8वीं का परिणाम
- सबसे पहले  rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
- Rajasthan 5th, 8th Board Result के लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट पेज खुलने पर अपना रोल नंबर डालें। सब्मिट करें। 
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। 

Virtual Counsellor