ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार पटनामक्का लदान में पूर्व मध्य रेल ने बनाया कीर्तिमान

मक्का लदान में पूर्व मध्य रेल ने बनाया कीर्तिमान

मक्का लदान के क्षेत्र में पूर्व मध्य रेल ने नया कीर्तिमान बनाया है। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के 20 मई तक (अर्थात् 01 अप्रैल, 2024 से 20 मई, 2024...

मक्का लदान में पूर्व मध्य रेल ने बनाया कीर्तिमान
हिन्दुस्तान टीम,पटनाWed, 22 May 2024 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मक्का लदान के क्षेत्र में पूर्व मध्य रेल ने नया कीर्तिमान बनाया है। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के 20 मई तक (अर्थात् 01 अप्रैल, 2024 से 20 मई, 2024 तक) कुल 172 रेक मक्के का लदान किया गया, जिससे 62.25 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 के पूरे वर्ष में पूर्व मध्य रेल द्वारा कुल 311 रेक मक्के का लदान किया गया था तथा इससे 146 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था।
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि मक्के का लदान पूर्व मध्य रेल के सोनपुर और समस्तीपुर मंडलों से मुख्यतः उत्तरी भारत के अंबाला, रूद्रपुर आदि स्टेशनों तथा दक्षिण भारत के ईरोड एवं तिरूपुर आदि स्टेशनों के लिए किया जाता है। चालू वित्तीय वर्ष में 20 मई तक सोनपुर मंडल की ओर से 100 रेक का लदान किया गया है जिससे 35 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान पूरे वर्ष में 189 रेक के लदान से 85 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। चालू वित्तीय वर्ष में 20 मई तक समस्तीपुर मंडल की ओर से 72 रेक का लदान किया गया है, जिससे 27.25 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान पूरे वर्ष में मक्के के 122 रेक के लदान से 61 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था ।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।