ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार मधुबनीचेक बाउंस मामले में नालिसी दर्ज

चेक बाउंस मामले में नालिसी दर्ज

झंझारपुर। परिजन के इलाज वास्ते लिया पैसा वापस नहीं करने का मामला व्यवहार न्यायालय...

चेक बाउंस मामले में नालिसी दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,मधुबनीFri, 05 Apr 2024 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

झंझारपुर। परिजन के इलाज वास्ते लिया पैसा वापस नहीं करने का मामला व्यवहार न्यायालय पहुंचा है। अररिया संग्राम थाना के संग्राम निवासी संजय कुमार महतो ने मौआही गांव निवासी जगत लाल महतो पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उनके पुराने जान पहचान वाले मत्रि जगत लाल महतो अपने ससुर के इलाज वास्ते नवंबर 2013 में एक लाख का नगद कर्ज लिया था। बाद में वापसी नहीं करने पर बराबर अनुरोध किया जाता था। अंतत: उन्होंने 22 फरवरी 2024 को 1 लाख का एक चेक दिया, जो बैंक में डालने पर बाउंस कर गया। चेक का भुगतान नहीं हुआ। जिसके बाद लीगल नोटिस भी दी गई। पीड़ित पक्ष का दावा है कि मुदई ने लिए गए रकम को पचाने के नियत से उक्त चेक देकर उनके साथ धोखाधड़ी किया। कोर्ट ने मामला दर्ज कर 6 मार्च की अगली तिथि नर्धिारित की है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।