ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार जमुईजमुई स्टेशन पर रेल यात्रियों की हो रही फजीहत

जमुई स्टेशन पर रेल यात्रियों की हो रही फजीहत

जमुई स्टेशन पर रेल यात्रियों की हो रही फजीहत जमुई स्टेशन पर रेल यात्रियों की हो रही फजीहत दुगना किराया देने पर भी इक्के दुक्के चल रहे...

जमुई स्टेशन पर रेल यात्रियों की हो रही फजीहत
हिन्दुस्तान टीम,जमुईSat, 29 May 2021 04:50 AM
ऐप पर पढ़ें

बरहट। निज संवाददाता

लाकडाउन के दौरान वैसे तो सभी दैनिक मजदूरी करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों को भी भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है। जमुई रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बेबसी गुरुवार को भी देखी गई। अप से आने वाली टाटा-दानापुर सुपर एक्सप्रेस जब जमुई स्टेशन पर रुकी तो उसमें से करीब सौ की संख्या में यात्री उतरे।

रेलयात्री जब अपने गंतव्य को जाने के लिए स्टेशन परिसर में ऑटो ढूंढ रहे थे तो उन्हें आटो नहीं मिल रहा था। ऐसा नहीं है कि स्टेशन परिसर में ऑटो नहीं था, किंतु कोई भी ऑटो चालक शहर सहित अन्य स्थान जाने को तैयार नहीं थे। सभी ऑटो चालक रिजर्व में ही जाना चाह रहे थे। इस स्थिति में इक्के-दुक्के सफर करने वाले रेल यात्रियों को फजीहत का सामना करना पड़ रहा था। एक तो बारिश ऊपर से वाहन नहीं मिलना यात्रियों की परेशानी बढ़ा रही थी। वैसे रेलयात्री मुसाफिरखाना में शरण ले लिए थे। परिवार के साथ जाने वाले यात्री ज्यादा किराया देकर भी आ-जा रहे थे। किंतु गरीब तबके के लोगों को ज्यादा परेशानी थी। रेल यात्रियों ने बताया ऑटो चालकों द्वारा जमुई स्टेशन से शहर जाने के लिए 50 रुपए किराया मांगा जा रहा है, जबकि रिजर्व के नाम पर मनमाना पैसा मांगा जा रहा है। दौ सौ रुपये से ढाई सौ की जगह शहर के लिए 400 रुपये तक किराया वसूला जा रहा था। वहीं ऑटो चालकों ने बताया कि कम ट्रेन चलने के कारण मुश्किल से एक ट्रिप जमुई जा पाते हैं। इसके बदले जमुई एवं रेलवे स्टेशन पर पार्किंग शुल्क देना पड़ता है। उस स्थिति में रेल यात्रियों से किराया नहीं ले, तो क्या करें। बहरहाल लॉकडाउन की वजह से रेल यात्रियों को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।