ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News बिहार गयारेल यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार

रेल यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार

गया जंक्शन पर रेल पुलिस की ओर से चलाये जा रहे सर्च अभियान के तहत शुक्रवार को गया जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक के हावड़ा इंड के पास से रेल...

रेल यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 24 May 2024 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गया जंक्शन पर रेल पुलिस की ओर से चलाये जा रहे सर्च अभियान के तहत शुक्रवार को गया जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक के हावड़ा इंड के पास से रेल यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाला एक शातिर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में रेल पुलिस की टीम ने यह गिरफ्तारी की कार्रवाई की। इस सम्बंध में रेल थाना में मामला दर्ज की गई। गिरफ्तार शातिर सूरज कुमार मानपुर का रहनेवाला है। पूछताछ के बाद शातिर को जेल भेज दिया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।