ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तराखंड विकासनगरभाजयुमो की युवा चौपाल में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

भाजयुमो की युवा चौपाल में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

लोकसभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी देखने को मिलेगी। ऐसे में सभी सियासी दल पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी सौंप रहे हैं। भाजपा युवा...

भाजयुमो की युवा चौपाल में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
हिन्दुस्तान टीम,विकासनगरSun, 18 Feb 2024 06:15 PM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी देखने को मिलेगी। ऐसे में सभी सियासी दल पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी सौंप रहे हैं। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम युवा चौपाल की कार्यशाला हरबर्टपुर में संपन्न हुई।
कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजय तोमर ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के स्वर्णिम 10 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। उसी के उपलक्ष्य में मोर्चा पूरे प्रदेश में युवा चौपाल का आयोजन कर रहा है। जनपद के प्रत्येक मंडलों में ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं की चौपाल की जाएगी। केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्राम चौपाल के माध्यम से सभी को बताया जाएगा। यह कार्यक्रम 25 फरवरी से 5 मार्च तक कार्यक्रम चलेगा। भाजयुमो ने बताया कि युवा चौपाल की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया कि युवा चौपाल की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रत्येक मंडल में मंडल विस्तारक के रूप में जिला पदाधिकारियों को लगाया गया है। मंडलो में कार्यक्रम का एक संयोजक, दो सह संयोजक बनाए गए हैं, जो मंडलो में होने वाली युवा चौपाल का कुशल क्रियान्वयन करेंगे। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष दिव्या राणा ने कहा कि भारत युवा राष्ट्र है, भारत में अन्य देशों की तुलना में बड़ी संख्या में युवा हैं। लोक सभा चुनाव की तैयारी के संबंध में उन्होंने कहा कि जनता का प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा भरोसा है। विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए मोदी का लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। इस दौरान जिला महामंत्री विनायक नौटियाल, सुमित टोंक, राहुल पुंडीर, अंकित जोशी, सुधांशू जगमोला, नीरज चौहान, अरविंद चौहान, पायल रोहिला, जगप्रीत, कार्तिक राणा, आशीष कोठारी, दीपू राठौर, अनुज रतूड़ी, दीपक ठाकुर आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।