
Mohammad Deepak: कोटद्वार में हल्क नाम से जिम चलाने वाले दीपक कुमार देशभर में ‘मोहम्मद’ दीपक नाम से फेमस हो गए हैं। दीपक कुमार ने हालांकि अपना दर्ज साझा किया। बताया कि वे ईमानदारी की कीमत चुका रहे हैं।

हल्द्वानी में छठवीं के एक छात्र ने स्कूल के बाहर सीनियर के सिर पर चाकू घोंप दिया। हमले में पीड़ित छात्र के हाथ की अंगुलियां भी कट गई। घटना के बाद से शहर में सनसनी फैली हुई है।

देहरादून में बीसीए की एक छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत हो गई। वह प्रेमी के साथ लिव-इन में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, न घरवालों को इसकी खबर थी और न ही उन्होंने यूसीसी पर रजिस्ट्रेशन कराया था।

देहरादून में लावारिस मिले नवजात के मामले में मार्मिक कहानी सामने आई है। पता लगा है कि मंगेतर की मौत के बाद युवती बिन ब्याही मां बनने से घबरा गई थी। उसने एक दिन के नवजात को कट्टे में रख लावारिस छोड़ दिया था।

Uttarakhand Aaj Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर सोमवार को देहरादून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में दिखाई दिया है। मौसम विभाग ने पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरे की संभावना जताई है।

उत्तराखंड में 2027 चुनाव को लेकर सभी दल तैयारियां कर रहे हैं। इस बीच भाजपा के हैट्रिक मिशन में सात सीटों पर 70 पार बुजुर्ग महारथियों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट कहती है कि उत्तराखंड में गंगा की 12 सहायक नदियां गंगा को मैला कर रही हैं। रिपोर्ट बेहद चिंता पैदा करने वाली है। रिपोर्ट में देहरादून की सुसवा, सबसे ज्यादा प्रदूषित नदी की श्रेणी में है।

उत्तराखंड 2027 चुनाव में कांग्रेस की कमान संभाल रहे हरक सिंह रावत का बयान वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि टिकट तो राहुल गांधी का भी फाइनल नहीं है। इस पर भाजपा ने मजे लिए हैं।

देहरादून के विकासनगर में एक युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि अनबन के बाद पत्नी कहीं चली गई थी। 9 पन्नों के सुसाइड नोट में उसने लिखा कि पत्नी और ससुरालियों से परेशान हूं।

हरिद्वार में एक व्यापारी के बंद बैंक खाते से एक महीने के भीतर 12 करोड़ का लेन-देन हुआ। उसका आरोप है कि इस अवधि में उस अकाउंट का नंबर और ई-मेल आईडी भी बदला गया। मुंह खोलने पर बैंक अधिकारी धमकी दे रहे हैं।