Hindi News उत्तर प्रदेश UP Lok Sabha Election 2024 Highlights: यूपी की 14 सीटों पर 54 फीसदी वोटिंग, बलरामपुर में सबसे अधिक मतदान

UP Lok Sabha Election 2024 Highlights: यूपी की 14 सीटों पर 54 फीसदी वोटिंग, बलरामपुर में सबसे अधिक मतदान

UP Lok Sabha Election 2024 Live: लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है। शाम छह बजे तक वोटिंग होगी।

UP Lok Sabha Election 2024 Highlights: यूपी की 14 सीटों पर 54 फीसदी वोटिंग, बलरामपुर में सबसे अधिक मतदान
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Deep PandeyEdited By: Pawan Kumar Sharma
Sat, 25 May 2024 9:22 PM

UP Lok Sabha Election 2024 Live: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर शनिवार 25 मई को छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। इन 14 लोकसभा सीटों के साथ ही बलरामपुर जिले की गैसड़ी विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भी शनिवार को वोड पड़े। छठे चरण में यूपी की 14 लोकसभा सीटों पर इस बार 54.02 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर कुल 54.9 प्रतिशत वोट पड़े थे। सबसे अधिक 61.54 प्रतिशत मतदान अम्बेडकरनगर सीट पर हुआ और सबसे कम 48.04 वोट फूलपुर सीट पर पड़े। 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव में भी इन 14 सीटों में से अम्बेडकरनगर सीट पर ही सबसे अधिक मतदान हुआ था। बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा सीट के उपचुनाव में 51.10 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें से प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर चूंकि सबसे अधिक 26 प्रत्याशी हैं, और एक इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की बैलेट यूनिट पर अधिकतम 15 उम्मीदवार तथा एक नोटा का बटन होता है, इस नाते इस सीट के हर मतदान केन्द्र के हर पोलिंग बूथ पर ईवीएम की दो-दो बैलेट यूनिट लगायी थीं।

Sat, 25 May 2024 06:47 PM

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया

UP 6th Phase Voting LIVE Updates:लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के दौरान प्रयागराज के करेली में शनिवार की दोपहर एक मतदान स्थल पर सहायक पुलिस आयुक्त पुष्कर वर्मा के साथ नोंकझोंक के बाद पूर्व सांसद और सपा के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें करेली थाने ले गई। इलाहाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह के पिता रेवती रमण सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद सपा और कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता थाने के बाहर एकत्रित हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी कर्मियों को भी थाने के आसपास तैनात किया गया है।

Sat, 25 May 2024 05:46 PM

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत

अंबेडकरनगर       59.63 फीसदी
बस्ती                  55.02 फीसदी
डुमरियागंज         50.65 फीसदी
सुलतानपुर          53.60 फीसदी
प्रतापगढ़            49.65 फीसदी
फूलपुर              46.80 फीसदी
इलाहाबाद         49.30 फीसदी
श्रावस्ती             50.71 फीसदी
संतकबीरनगर    51.11 फीसदी
लालगंज            52.86 फीसदी
आजमगढ़         54.20 फीसदी
भदोही             50.63 फीसदी
मछलीनगर       51.08 फीसदी
जौनपुर           52.53 फीसदी

Sat, 25 May 2024 05:44 PM

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: बस्ती मंडल मतदान प्रतिशत

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत

मतदान अपडेट बस्ती मंडल 5PM

सिद्धार्थनगर (डुमरियागंज सीट)    50.66 प्रतिशत
संतकबीरनगर                           51.11 प्रतिशत
बस्ती                                       55.02 प्रतिशत
 

Sat, 25 May 2024 05:25 PM

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: भाजपा समर्थकों ने बीएलओ की पीटा

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: सपा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया है कि अंबेडकरनगर लोकसभा की टांडा विधानसभा में बूथ संख्या 161 पर  बीएलओ की भाजपा समर्थकों ने पिटाई की इसके अलावा उसे धमकी देकर बूथ से निकाला।

Sat, 25 May 2024 05:04 PM

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: बस्ती के बूथ संख्या 120 पर फर्जी मतदान, सपा का आरोप

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: सपा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया है कि  बस्ती लोकसभा के सदर विधानसभा में बूथ संख्या 120 पर भाजपा के नेताओं द्वारा फर्जी मतदान कराया जा रहा है। इसके अलावा बूथ संख्या 81 पर सपा एजेंट द्वारा रोके जाने पर उसके साथ मारपीट की गई है। जौनपुर लोकसभा की मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा में बूथ संख्या 385 पर भी भाजपा के लोगों द्वारा फर्जी मतदान कराया जा रहा है।

Sat, 25 May 2024 04:33 PM

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: सपा का आरोप, मतदाताओं को डरा-धमका रहे भाजपा कार्यकर्ता

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: सपा ने 'एक्‍स' पर अलग-अलग पोस्ट में जौनपुर के शाहगंज विधानसभा के बूथ संख्या-136 पर भाजपा के लोगों द्वारा मतदान बाधित करने और सुलतानपुर लोकसभा के बूथ संख्या-86 पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सपा के लोगों को डराने धमकाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष मतदान के लिए आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। आजमगढ़ में सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने सुबह कई मतदान केंद्रों का दौरा किया और पत्रकारों से बातचीत में अपनी जीत का भरोसा जताया। जौनपुर से भाजपा उम्मीदवार कृपाशंकर सिंह ने जौनपुर जिले के मल्हनी क्षेत्र के सहोदर पुर में अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान किया और लोगों से मतदान की अपील की।

Sat, 25 May 2024 04:31 PM

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: हार से बौखलाई हुई है भाजपा, कांग्रेस ने कंसा तंज

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने 'एक्स' पर कहा, ‘‘अंबेडकर नगर के ‘इंडिया’ गठबंधन प्रत्याशी लालजी वर्मा को नजरबंद किये जाने की सूचना मिल रही है। नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार हार के डर से इतना बौखलाई हुई है कि खुलेआम तानाशाही पर उतर आई है।’’ कांग्रेस ने इसी पोस्ट में भारत निर्वाचन आयोग का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा, ‘‘सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी को घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है व मतदाताओं को धमकाया जा रहा है। महोदय अगर नींद खुल गई हो तो कृपया कार्रवाई करने का कष्ट करें।’’

Sat, 25 May 2024 04:18 PM

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सपा के जीत रहे अंबेडकर नगर प्रत्याशी लालजी वर्मा के घर पर पुलिस भेजकर छापा मारा गया लेकिन पुलिस को न कुछ मिलना था, न कुछ मिला। ये लालजी वर्मा की ईमानदार छवि को धूमिल करने का कुकृत्य है। घोर निंदनीय! ये हारती हुई भाजपा की हताशा है।’’
 

Sat, 25 May 2024 04:09 PM

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: सपा प्रत्याशी को नजरबंद करने का आरोप

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा के इशारे पर प्रशासन द्वारा अंबेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार लालजी वर्मा को नजरबंद करने का आरोप लगाया है। सपा नेता अरविंद कुमार सिंह ने मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि अंबेडकर नगर प्रशासन सपा प्रत्याशी को नजरबंद करके चुनाव को प्रभावित कर रहा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग संज्ञान ले ताकि निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।

Sat, 25 May 2024 04:08 PM

UP 6th Phase Voting LIVE Updates:अंबेडकर नगर में सबसे ज्यादा मतदान, फूलपुर पीछे

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर शनिवार अपराह्न तीन बजे तक 43.95 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रदेश की 14 लोकसभा सीट और एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। छठे चरण में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ समेत 162 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर तीन बजे तक इलाहाबाद में 41.04 प्रतिशत, अंबेडकरनगर में 50.01 प्रतिशत, आजमगढ़ में 45.38 प्रतिशत, बस्ती में 47.03 प्रतिशत, भदोही में 42.39 प्रतिशत, डुमरियागंज में 43.96 प्रतिशत, जौनपुर में 43.75 प्रतिशत, लालगंज में 44.63 प्रतिशत, मछलीशहर में 43.89 प्रतिशत, फूलपुर में 39.46 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 41.87 प्रतिशत, संतकबीरनगर में 43.49 प्रतिशत, श्रावस्ती में 43.50 प्रतिशत और सुलतानपुर में 45.31 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य में सबसे ज्यादा मतदान अंबेडकरनगर और सबसे कम मतदान फूलपुर क्षेत्र में हुआ।

Sat, 25 May 2024 04:06 PM

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: बस्ती मंडल का तीन बजे तक का मतदान फीसदी

बस्ती मंडल तीन बजे तक का मतदान फीसदी

सिद्धार्थनगर (डुमरियागंज सीट)     43.88 प्रतिशत
संतकबीरनगर                           43.49 प्रतिशत
बस्ती                                      47.03 प्रतिशत

Sat, 25 May 2024 04:03 PM

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: ससुराल जाने से पहले मतदान केंद्र पहुंची दुल्हन, डाला वोट

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: भदोही जिले के एक मतदान केंद्र पर एक नवविवाहिता ने ससुराल जाने से पहले मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। जिला सूचना अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि भदोही जिले में रजईपुर गांव की मालती देवी (24) जिनकी शुक्रवार रात शादी हुई थी, वह ससुराल जाने से पहले वोट देने के लिए दुल्हन की पोशाक में मतदान केंद्र पर पहुंचीं और मतदान के बाद ससुराल चली गयीं।

Sat, 25 May 2024 03:57 PM

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: संतकबीर नगर में वोट डालने जा रही महिला की मौत

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के बीच संतकबीर नगर जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के मंझरिया पठान गांव में शनिवार को वोट देने जाते समय एक महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शशि शेखर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मंझरिया पठान गांव निवासी जंधारी देवी (55) के रूप में की गयी है। उन्होंने कहा कि जंधारी देवी सुबह वोट डालने के लिए घर से निकलीं लेकिन रास्ते में गिर गयीं। उनके परिवार वाले उन्हें अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Sat, 25 May 2024 03:54 PM

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: प्रतापगढ़ में 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत

 UP 6th Phase Voting LIVE Updates: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। प्रतापगढ़ लोकसभा सीट पर चूंकि सबसे अधिक 26 प्रत्याशी हैं। इसलिए हर मतदान केन्द्र के हर पोलिंग बूथ पर ईवीएम की दो-दो बैलेट यूनिट लगाई गई। सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगी रही। अपराह्न तीन बजे तक प्रतापगढ़ में 41.87 प्रतिशत मतदान हुआ। इससे पूर्व दोपहर एक बजे तक 36.01 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। वहीं मतदान शाम छह बजे तक होगा। इस दौरान पोलिंग बूथ की कतार में जितने भी वोटर लगे होंगे, वह सभी मताधिकार का प्रयोग करने के हकदार रहेंगे।

Sat, 25 May 2024 03:51 PM

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: दोपहर तीन बजे तक का मतदान प्रतिशत

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: यूपी में  दोपहर तीन बजे 43.95 फीसदी ही मतदान संपन्न हो पाया है। 

श्रावस्ती               43.50
डुमरियागंज         43.96
लालगंज             44.63
मछलीनगर         43.89
आजमगढ़          45.38
प्रतापगढ़           41.87 
भदोही              42.89
जौनपुर             43.75
अंबेडकरनगर     50.1
 

Sat, 25 May 2024 03:40 PM

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: एक व्यापारी के वोट देने पर दूसरे पक्ष ने धमकाया, मेनका गांधी ने संज्ञान लिया

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: सुलतानपुर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कटका खानपुर के पास एक व्यापारी के वोट देने पर दूसरे पक्ष द्वारा धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इसे संज्ञान लेते ही भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए और मौके पर पहुंचकर पीड़ित की बात सुनकर पुलिस को निर्देशित किया कि इस तरह के लोगों से सख्ती से कार्यवाही करते हुए निपटा जाए।

Sat, 25 May 2024 03:35 PM

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: इलाहाबाद में 3 बजे तक का मतदान प्रतिशत

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: दोपहर तीन बजे तक का मतदान प्रतिशत

इलाहाबाद- 41.04
फूलपुर- 39.46
प्रतापगढ़- 41.87
 

Sat, 25 May 2024 03:35 PM

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: दोपहर तीन बजे तक का मतदान प्रतिशत

दोपहर तीन बजे तक का मतदान प्रतिशत

अम्बेडकर नगर     50.40 फीसदी
प्रतापगढ़             41.87 फीसदी
भदोही                42.42 फीसदी
बस्ती                  47.07 फीसदी
सुलतानपुर           45.40 फीसदी

Sat, 25 May 2024 03:33 PM

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: बग्धी पर बैठकर वोट देने पहुंची 100 साल की रामरति

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: अंबेडकरनगर के टांडा में बग्घी पर बैठकर गाजे बाजे के साथ सौ वर्षीय रामरति मतदान केंद्र पर वोट देने पहुंची। उनका ये अंदाज देख बूथ पर मौजूद अफसर भी हैरान रह गए।

Sat, 25 May 2024 03:28 PM

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: बस्ती में दोपहर एक बजे तक 40.1 फीसदी हुआ मतदान

UP 6th Phase Voting LIVE Updates: बस्ती जिले में कुछ जगहों पर ईवीएम की खराबी के बीच दोपहर एक बजे तक 40.1 फीसदी मतदान हुआ। कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार नजर आई। जिला निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार दोपहर एक बजे तक कप्तानगंज विधानसभा में 40.5 फीसदी मतदान, बस्ती सदर में 39.5 फीसदी, महादेवा में 31.3 फीसदी, रूधौली में 39.3 फीसदी, हर्रया में 39.5 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।