ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेशयूपी लोकसभा चुनाव: अंतिम चरण में भाजपा पर है 2014 का प्रदर्शन दोहराने का दबाव

यूपी लोकसभा चुनाव: अंतिम चरण में भाजपा पर है 2014 का प्रदर्शन दोहराने का दबाव

यूपी के सातवें चरण के चुनाव में बीजेपी पर अपने प्रदर्शन को दोहराने का भारी दबाव है। अन्तिम चरण में यूपी में कुल 13 लोकसभा सीटें हैं जहां पहली जून को चुनाव है।

यूपी लोकसभा चुनाव: अंतिम चरण में भाजपा पर है 2014 का प्रदर्शन दोहराने का दबाव
Deep Pandeyअजीत कुमार,लखनऊSun, 26 May 2024 05:54 AM
ऐप पर पढ़ें

यूपी में अन्तिम चरण के चुनाव में भाजपा पर 2014 के उसके अपने प्रदर्शन को दोहराने का भारी दबाव है। अन्तिम चरण में यूपी में कुल 13 लोकसभा सीटें हैं जहां पहली जून को चुनाव है। इन 13 सीटों में से 2014 के चुनाव में भाजपा ने 12 सीटें जीत ली थी जबकि शेष बची एक सीट पर भाजपा के ही सहयोगी अपना दल ने कब्जा किया था। इस प्रकार से 2014 में अन्तिम चरण की 13 में से 13 सीटें भाजपा गठबंधन के पाले में गया था। हालांकि भाजपा अपना यह प्रदर्शन 2019 के चुनाव में दोहरा नहीं सकी और उसे कम सीटों से ही संतोष करना पड़ा। 2019 के चुनाव में इन 13 लोकसभा सीटों में से भाजपा गठबंधन को 11 सीटें ही हासिल हो सकी थी। इसमें  नौ सीटें भाजपा को मिली थी जबकि दो सीट भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) के पाले में गया था। शेष बची दो सीट बसपा ने भाजपा से छीन ली थी। ये सीटें थीं घोसी और गाजीपुर। भाजपा के सामने इन दोनों सीटों को फिर से हासिल करने का बड़ा दबाव है। सातवें चरण के इन 13 सीटों के अन्तर्गत विधानसभा की कुल 65 सीटें आती हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में इन 65 सीटों में से भाजपा ने 43 सीटें जीत ली थी जो इन सीटों का 66.15 प्रतिशत है।  

2019 के लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में हुई 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिस प्रकार से भारी सफलता मिली उससे लबरेज पार्टी एक बार फिर से सभी 13 सीटें हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। आलम यह है कि 23 मई को छठे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त होते ही भाजपा के सारे शीर्ष नेताओं का फोकस अन्तिम चरण के इन्हीं सीटों पर केन्द्रित हो गई है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 मई को घोसी में रैली कर चुके हैं और अगले तीन दिनों के भीतर उनकी मिर्जापुर, मऊ एवं देवरिया में बड़ी रैलियां प्रस्तावित है। इसी प्रकार से पार्टी के शीर्ष नेता मसलन अमित शाह, जेपी नड्डा तथा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अनेक बड़े नेताओं की लगातार कई रैलियां व सभायें इन सीटों पर बारी-बारी से होने जा रही है।

अंतिम चरण की कुल संसदीय सीट-13

पिछले तीन चुनावों में यूपी में भाजपा को हासिल सीटों की स्थिति-
चुनाव वर्ष        भाजपा को प्राप्त सीट        भाजपा को हासिल मत %
2019                62                    49.98
2014                71                    42.63
2009                10                    17.5
पिछले तीन लोकसभा चुनावों में अन्तिम चरण की 13 सीटों की दलवार जीत की स्थिति-
दल के नाम        2019               2014                  2009
भाजपा        09            12            03
बसपा        02            00            03
अदल        02            01            00
सपा            00            00            05
कांग्रेस        00            00            02
कुल            13            13            13 
 
विधानसभा चुनाव परिणाम में प्रदेश में भाजपा की स्थिति -
  विधान सभा चुनाव 2022 -
भाजपा को प्राप्त स्थान - 255  प्राप्त मत प्रतिशत -44.15 
 विधानसभा सभा चुनाव 2017 -
भाजपा को प्राप्त स्थान --312 प्राप्त मत प्रतिशत - 41.57
 
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 प्राप्त मत प्रतिशत 
भाजपा - 44. 15 
 बसपा - 12. 88 
 कांग्रेस - 2. 36 
 सपा - 37. 25 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में प्राप्त मत प्रतिशत 
 भाजपा -41.57  
 बसपा - 22.23  
 कांग्रेस- 22.09  
 सपा - 28.32