ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्ररेलवे लाइन पार कर नगर पहुंच रहे हैं पीथा गांव के लोग

रेलवे लाइन पार कर नगर पहुंच रहे हैं पीथा गांव के लोग

सोनभद्र, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ और ग्रामीणों ने राबर्ट्सगंज नगर से सटे ग्राम...

रेलवे लाइन पार कर नगर पहुंच रहे हैं पीथा गांव के लोग
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रWed, 28 Jun 2023 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनभद्र, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ और ग्रामीणों ने राबर्ट्सगंज नगर से सटे ग्राम सभा तियरानायक के ग्राम पीथा के रेलवे लाइन के दोनों तरफ स्थित संपर्क मार्ग के पास अण्डरपास बनवाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किए। कांग्रेसियों व ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार व रेल प्रशासन पर ग्रामीणों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि अण्डरपास का निर्माण नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन है। इसके बावजूद अण्डर पास का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। रेलवे लाइन के उस पार 15 से 20 गांव स्थित है। इन गांवों के लोगों के आने-जाने का मार्ग यही है। गांव के लोग जान जोखिम में डाल कर रेलवे लाइन पार करते है। इससे कभी-कभी दुर्घटनाएं भी हो जाया करती है। इसके बावजूद अण्डर पास का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। खासकर चार पहिया और दो पहिया वाहनों वाले ग्रामीणों को लंबी दूरी तय कर गांव पहुंचना पड़ रहा है। यह मार्ग रामगढ़ से होते हुए खलियारी तक जाता है। नगर से मात्र पांच सौ मीटर दूर स्थित होने के बावजूद यहां रेल फाटक की भी व्यवस्था नहीं की जा रही है। ग्रामीणों को उस समय सर्वाधिक दिक्कत होती है। जब किसी के घर की महिला की तबीयत खराब हो जाती है और उसे अस्पताल ले जाने के लिए लंबी दूरी तय कर रेलवे लाइन के पुलिय का इस्तेमाल करना पड़ता है। पुलिया इतनी संकरी है कि केवल बाइक और साइकिल के अलावा अन्य कोई वाहन नहीं निकल पाता है। वहीं बरसात के मौसम में पुलिया में पानी भर जाने से यह मार्ग भी बंद हो जाता है। रेलवे लाइन पार करते समय कई घटनाएं हो चुकी है। फिर भी कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। ग्रामीण श्रीकांत मिश्रा का कहना है कि बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में कलावती, पंचू ,जोखन, भोला, धन सीरिया, शंकर,बचाऊ ,दुलारे , विजय ,राकेश, कबूतरी, जितेंद्र ,सुगन ,सूरज, कौशल मिश्रा ,सुरेश भारती, दुखती ,सोनू आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।