Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़टीवीGhum Hai Kisikey Pyaar Meiin 16 June 2024 Aaj Ka Full Episode Written Update PROMO Savi Ishan Reeva Patil
GHKKPM: सवि ने सबकी जान बचाने के लिए पाटिल से शादी करने लिया फैसला, लेकिन तभी उसने ईशान के सिर पर....

GHKKPM: सवि ने सबकी जान बचाने के लिए पाटिल से शादी करने लिया फैसला, लेकिन तभी उसने ईशान के सिर पर....

संक्षेप:

  • GHKKPM Aaj Ka Episode: सवि भोसले परिवार को बचाने के लिए भंवर पाटिल से शादी करने के लिए तैयार हो जाती है। वो इसके लिए अपनी पूरी जिंदगी तक दांव पर लगा देती है।

Jun 16, 2024 09:29 pm ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का मोस्ट पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' इस वक्त इंस्पेक्टर भांवर पाटिल का फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है। भंवर, ईशान और रीवा की शादी में मंडप तक पहुंच जाता है। वो पूरे भोसले परिवार को किडनैप कर लेता है। यह नहीं भंवर के साथ उसका पूरा गिरोह भी शामिल होता है। वो सभी को बंदूक की नोक पर रखकर सभी को मारने की धमकी देता है। वो सवि के सामने शर्त रखता है कि अगर वो उससे शादी नहीं करेगी तो सभी को अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भंवर से शादी को तैयार हो जाती है सवि

सवि भोसले परिवार को बचाने के लिए भंवर पाटिल से शादी करने के लिए तैयार हो जाती है। वो इसके लिए अपनी पूरी जिंदगी तक दांव पर लगा देती है। सवि को ऐसा करता देख ईशान उसे रोकने की कोशिश करता है। इस पर सवि कहती है मैं अपनी मर्जी से शादी करने के लिए तैयार हूं और आप होते कौन हो मुझे ये शादी करने से रोकने वाले। ये सुनकर ईशान हैरान हो जाता है। वो जानता है कि ये सब सवि सिर्फ उसके परिवार को बचाने के लिए कर रही है।

ईशान ने सबके सामने किया सवि के लिए अपने प्यार का इजहार

सवि की बात सुनकर ईशान सबके सामने कहता है कि मुझे कैसे फर्क नहीं पड़ेगा। मैं तुम्हारी जिंदगी बर्बाद होता नहीं देख सकता। मैं तुमसे प्यार करता हूं सवि। ये सुनकर रीवा और वहां मौजूद हर किसी के होश उड़ जाते हैं। सवि को फिर से ईशान संग बताया हर पल याद आ जाता है। लेकिन वो फिर भी सबकी जान बचाने के लिए भंवर से शादी करने के लिए कहती है। उधर, भंवर ईशान की बात सुनकर उसके सिर पर गन तान देता है। अब देखने ये है कि अगले एपिसोड में क्या ईशान और भोसले परिवार भंवर की दरिंदगी का शिकार होंगे या फिर कोई उनकी जान बचाएगा। 

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।