ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रपोल से टकराया बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल

पोल से टकराया बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल

केकराही,हिन्दुस्तान संवाद। करमा थाना क्षेत्र के इमलीपुर गांव के पास बुधवार की रात रिस्तेदारी...

पोल से टकराया बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रThu, 15 Feb 2024 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

केकराही,हिन्दुस्तान संवाद।
करमा थाना क्षेत्र के इमलीपुर गांव के पास बुधवार की रात रिस्तेदारी से बाइक से लौट रहे युवकों की बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क के किनारे स्थित बिजली के पोल से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रायपुर थाना क्षेत्र के डोरिया आमडी गांव निवासी रणजीत सिंह (21) वर्ष पुत्र स्व. लल्लन सिंह व उसका मित्र राहुल (22) वर्ष पुत्र राजकुमार बुधवार को करमा थाना क्षेत्र के इमलीपुरा पुरखास गांव गया था। दोनों रात में रिस्तेदारी से अपने घर डोरिया आमडी लौट रहे थे। बाइक सवार गांव से बाहर निकले होंगे कि सड़क के किनारे स्थित एक पोल से टकरा गए। इस हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया। प्राथमिक उपचार के दौरान रणजीत सिंह (21) की मौत हो गई। वहीं घायल राहुल 22 वर्ष को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। परिजनों ने बताया कि रंजीत दो भाइयों में छोटा था। आठमापुर में उसकी शादी हुई थी। वह चेन्नई में एक प्राइवेट कंपनी में काम कर जीविकोपार्जन करता था। उसका बड़ा भाई पुणे में कार्य करता हैं। पिता की बचपन में ही मृत्यु हो गई थी। घर की हालत दयनीय है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना की सूचना मिलने पर नगवा ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह मौके पहुंच कर पीड़ित परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। परिजनों को आश्वासन दिए है कि शासन से समुचित मुआवजा दिलाया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।