ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजआम के पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश

आम के पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश

औद्योगिक क्षेत्र थाना के यादव नगर, बजहा, मासिक गांव में शुक्रवार सुबह आम के पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से...

आम के पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजFri, 24 May 2024 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

औद्योगिक क्षेत्र थाना के यादव नगर, बजहा, मासिक गांव में शुक्रवार सुबह आम के पेड़ पर एक युवक की लाश लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और शिनाख्त कराई।
कौंधियारा क्षेत्र के जोकहनी गांव में रहने वाला नीरज कुमार प्रजापति (20) पुत्र रामधनी प्रजापति मजदूर था। वह दो बहनें और पांच भाई में चौथे नंबर का था। शुक्रवार को नीरज की लाश बाग में आम के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकी मिली। सुबह कुछ ग्रामीणों ने शव को देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर शव को नीचे उतारा। आसपास जांच की गई। वहीं ग्रामीणों में कौंधियारा से आकर बजहा में आत्महत्या करने की बात चर्चा में रही। कुछ लोगों ने मारकर पेड़ पर लटकाने की आशंका जता रहे थे। एसओ औद्योगिक महेश मिश्रा ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। उसके परिजन आए थे। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। रिपोर्ट में वजह स्पष्ट हो जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।