ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजरेल सुरक्षा बल के जवानों और कर्मचारियों ने ली शपथ

रेल सुरक्षा बल के जवानों और कर्मचारियों ने ली शपथ

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी एवं अन्य अधिकारियों ने मंगलवार को दीप प्रज्ज्वलित कर...

रेल सुरक्षा बल के जवानों और कर्मचारियों ने ली शपथ
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजTue, 31 Oct 2023 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह पर मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी एवं अन्य अधिकारियों ने मंगलवार को दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, रेल सुरक्षा बल के जवानों एवं स्काउट एवं गाइड्स एवं अन्य कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके बाद जंक्शन प्लेटफार्म नंबर तक दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें मंडल रेल प्रबंधक के साथ मंडल के अधिकारी, रेल सुरक्षा बल कर्मी एवं अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। इसी क्रम में सहायक कार्मिक अधिकारी चंद्रशेखर एवं कल्याण निरीक्षकों की टीम ने मंडल सभागार में पेंटिंग प्रतियोगिता एवं कविता पाठ किया। इसमें विभिन्न स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। कर्मचारियों के बीच क्विज़ प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक संजय सिंह, मंडल कार्मिक अधिकारी आशीष शुक्ला, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर उज्ज्वल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।