ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजमहाराष्ट्र का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

महाराष्ट्र का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

अलोपीबाग स्थित महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल व लोकमान्य तिलक सेवा ट्रस्ट की ओर से बुधवार को महाराष्ट्र का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया...

महाराष्ट्र का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजWed, 01 May 2024 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

अलोपीबाग स्थित महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल व लोकमान्य तिलक सेवा ट्रस्ट की ओर से बुधवार को महाराष्ट्र का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि इविवि के संगीत विभाग के अध्यक्ष डॉ. जयंत खोत ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। स्वागत गीत आशा बेहरे और रंजना गुणे ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर विनीता पुराणिक, सुनीता पुराणिक, सुप्रिया पुराणिक और माधुरी गोदबोले ने संगीतमय पारंपरिक गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। आर्या पित्रे और भाविका पुराणिक ने भावपूर्ण नृत्य की प्रस्तुति की। इस अवसर पर कलश भातजीवाले ने विचार व्यक्त किए। अतिथियों ने विशिष्ट लोगों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष प्राणेश देशपांडे, सचिव विकास केलकर, ट्रस्ट के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, सचिव राजेंद्र गोखले, विवेक पुराणिक, सतीश पुराणिक,स्मिता पुराणिक, मकनोज केलकर, योगेश पित्रे, यशवंत कोटेकर मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।