ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रयागराजकुम्भ में प्रमुख छह स्नान पर्वों पर 800 ट्रेनें चलेंगी

कुम्भ में प्रमुख छह स्नान पर्वों पर 800 ट्रेनें चलेंगी

आगामी कुम्भ में 15 करोड़ से अधिक तीर्थ यात्रियों के आने की संभावना है। यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार कुम्भ के प्रमुख छह स्नान पर्वों पर 800 से...

कुम्भ में प्रमुख छह स्नान पर्वों पर 800 ट्रेनें चलेंगी
हिन्दुस्तान टीम,प्रयागराजSat, 17 Jun 2023 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रयागराज। आगामी कुम्भ में 15 करोड़ से अधिक तीर्थ यात्रियों के आने की संभावना है। यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार कुम्भ के प्रमुख छह स्नान पर्वों पर 800 से अधिक ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। शनिवार को रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, नई दिल्ली में नियंत्रण कार्यालय का निरीक्षण किया। रेल मंत्री ने इस निरीक्षण के दौरान कुम्भ की तैयारियों की समीक्षा की। यातायात प्रबंधन को लेकर सतर्क किया। इस बात पर जोर दिया कि नियंत्रण कार्यालय में ट्रेन की आवाजाही की निगरानी के दौरान इससे समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने उत्तर रेलवे मुख्यालय बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली में उत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधकों और संबंधित मंडलों के डीआरएम के साथ आगामी कुंम्भ की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। कुम्भ में प्रमुख छह स्नान पर्व पर तीर्थयात्रियों की भीड़ ज्यादा होगी। इसलिए 800 से अधिक मेला विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। तीर्थयात्रियों भीड़ को देखते हुए एनसीआर, एनईआर और एनआर के नौ स्टेशनों की योजना बनाई गई है। इसके अलावा एनआर, एनसीआर और एनईआर की ओर से आरओबी, आरयूबी और यात्री सुविधाओं सहित विभिन्न कार्यों के लिए 837 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।