ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभ्रष्टाचार मिटाने के लिए रेल कर्मचारियों ने ली शपथ

भ्रष्टाचार मिटाने के लिए रेल कर्मचारियों ने ली शपथ

लखनऊ। कार्यालय संवाददाता

भ्रष्टाचार मिटाने के लिए रेल कर्मचारियों ने ली शपथ
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 27 Jul 2018 07:37 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ। कार्यालय संवाददाता

रेलवे बोर्ड की ओर से शुक्रवार को भ्रष्टाचार मिटाने के लिए सत्यनिष्ठा मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। इसमें डीआरएम ने कर्मचारियों को भ्रष्टाचार खत्म करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में सत्यनिष्ठा कार्यक्रम का विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए रेलवे के सभी मंडल कार्यालयों में सीधा प्रसारण किया गया। इसमें रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने सभी रेल कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। उत्तर रेलवे में डीआरएम सतीश कुमार ने कर्मचारियों ईमानदारी व लगन से काम करने की अपील की। वहीं, चारबाग स्थित पर्यवेक्षक प्रशिक्षण संसथान में महिला सशक्तिकरण पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें आधुनिक परिवेश व समाज में महिलाओं की दशा एवं उनकी सहभागिता, महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा, बाधाओं, चुनौतियों एवं सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। पूर्वोत्तर रेलवे में कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाते हुए डीआरएम विजयलक्ष्मी कौशिक ने कहा कि हमें अपने कार्य क्षेत्रों में ईमानदारी और पारदर्शिता काम करना चाहिए। सभी कर्मचारियों को प्रण करना चाहिए की वह रेलवे से भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरसी लोहानी, सीनियर डीसीएम स्वदेश कुमार सिंह, पीआरओ आलोक श्रीवास्तव समेत कई अधिकारी मौजूद थे।