ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊदीपावली बाद दिल्ली-मुंबई की ट्रेनें फुल, लौटना होगा मुश्किल

दीपावली बाद दिल्ली-मुंबई की ट्रेनें फुल, लौटना होगा मुश्किल

दीपावली के लिए दिल्ली, मुंबई, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड से बड़ी संख्या में यात्री लखनऊ आना शुरू हो गए। त्यौहार बाद वापस के दौरान ट्रेनों में कंफर्म...

दीपावली बाद दिल्ली-मुंबई की ट्रेनें फुल, लौटना होगा मुश्किल
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 06 Nov 2023 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

दीपावली के लिए दिल्ली, मुंबई, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड से बड़ी संख्या में यात्री लखनऊ आना शुरू हो गए। त्यौहार बाद वापस के दौरान ट्रेनों में कंफर्म सीटों की मारामारी से सफर में आफत बढ़ेगी। लखनऊ से दिल्ली और मुंबई की वापसी में ट्रेनों में वेटिंग बढ़ती जा रही है। रेलवे नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाकर वेटिंग यात्रियों को राहत देने की तैयारी में है। तत्काल कोटे में खाली सीटें भी राहत दे सकती हैं। लखनऊ-दिल्ली रूट की एसी चेयरकार में सीटें खाली हैं।

12 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। इसके लिए दूसरे राज्यों से यूपी के विभिन्न जनपदों को पहुंचने वाले हजारों यात्री है, जिनकी वापसी 13 नवंबर से शुरू होगी। ऐसे में 13, 14 और 15 नवंबर को ट्रेनों में कंफर्म सीटों की मारामारी है। मुंबई से लखनऊ आने वाली गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस की स्लीपर में उपरोक्त तारीखों में वेटिंग 72, 107, 113, थर्ड एसी में सात, 38, 39 पहुंच गई है। पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में 48, 88, 107 व थर्ड एसी में तीन, 16, 38 वेटिंग है। गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस की स्लीपर में वेटिंग चल रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।