ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकांशीराम कॉलोनी में चार दिन से जल संकट झेल रहे आवंटी

कांशीराम कॉलोनी में चार दिन से जल संकट झेल रहे आवंटी

- चार दिन से निजी आवासीय समितियों से पानी लेकर चला रहे काम लखनऊ,

कांशीराम कॉलोनी में चार दिन से जल संकट झेल रहे आवंटी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 06 Feb 2024 09:25 PM
ऐप पर पढ़ें

- चार दिन से निजी आवासीय समितियों से पानी लेकर चला रहे काम

लखनऊ, संवाददाता।

पारा की कांशीराम कॉलोनी में चार दिन से आवंटी जल संकट झेल रहे हैं। कॉलोनी में बने पंप रूम में ताला लगा है। पंप ऑपरेटर का कुछ पता नहीं चल रहा है। इस वजह से पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद है। जलापूर्ति के संकट से 10 हजार से अधिक की आबादी परेशान है। आवंटी किसी तरह निजी आवासीय समितियों के लोगों के घरों से बाल्टियां, ड्रम भरकर नियमित दिनचर्या कर पा रहे हैं।

पारा की कांशीराम कॉलोनी निवासी राजमंगल ने बताया कि चार दिन से पानी नहीं आ रहा है। यहां बने पंप रूम पर ताला पड़ा है। पंप ऑपरेशन आकाश से संपर्क नहीं हो पा रहा है। पहले जब भी कॉलोनी में जलसंकट होता था तो जलकल विभाग से पानी के टैंकर आ जाते थे। इस बार टैंकर भी नहीं आए हैं। पानी की आपूर्ति न होने से बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। कॉलोनी में रहने वाले पप्पू ने बताया कि कॉलोनी के एक ब्लॉक में करीब 16 फ्लैट हैं, जिसमें आवंटी अपने पूरे परिवारीजनों के साथ रह रहे हैं। रोजाना दो से तीन बार पानी की आपूर्ति होती थी। इस समय बिल्कुल भी पानी आपूर्ति नहीं हो रही है। महिला तारा ने बताया कि घर के बच्चे, बड़े सब लोग निजी कॉलोनी के घरों में पानी मांगकर काम चला रहे हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।