ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश कानपुरप्रसव पीड़ा पर महिला को ट्रेन से उतारा

प्रसव पीड़ा पर महिला को ट्रेन से उतारा

कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक महिला को प्रसव पीड़ा होने...

प्रसव पीड़ा पर महिला को ट्रेन से उतारा
हिन्दुस्तान टीम,कानपुरSat, 17 Feb 2024 01:35 PM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसे डफरिन में भर्ती कराया गया। कालका एक्सप्रेस से दिल्ली से वर्धमान जा रहीं कनिका दास को इटावा के आगे प्रसव पीड़ा हुई। ट्रेन में उनके पति संजय ने टीटीई को जानकारी दी। इस पर कंट्रोल मैसेज कराया गया। ट्रेन जब सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात पर आई तो रेलवे की डॉक्टर नहीं आईं। करीब पौन घंटे बाद डॉक्टर आईं। इसके बाद महिला को एंबुलेंस से डफरिन में भर्ती कराया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।