ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश गोरखपुररेलकर्मी के मकान का ताला तोड़कर पांच लाख के गहने ले गए चोर

रेलकर्मी के मकान का ताला तोड़कर पांच लाख के गहने ले गए चोर

पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर इलाके के जंगल हकीम नंबर एक में गुरुवार की...

रेलकर्मी के मकान का ताला तोड़कर पांच लाख के गहने ले गए चोर
हिन्दुस्तान टीम,गोरखपुरSat, 19 Aug 2023 02:40 AM
ऐप पर पढ़ें

पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद।
शाहपुर इलाके के जंगल हकीम नंबर एक में गुरुवार की रात रेलकर्मी के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने पांच लाख के गहने समेत 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिया। रेलकर्मी रात 2 बजे ड्यूटी से घर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

शाहपुर इलाके के जंगल हकीम नंबर एक स्थित (मल्लाह टोला) निवासी कपिल देव पूर्वोत्तर रेलवे में इलेक्ट्रिक विभाग में कार्यरत हैं। गुरुवार की रात 9 बजे मकान में ताला बंद कर मानीराम ड्यूटी चले गए थे। रात 2 बजे के करीब मकान पहुंचे तो चैनल गेट का ताला टूटा था। चोरों ने मकान के अंदर रखी आलमारी तोड़कर लगभग पांच लाख रुपये के गहने और 20 हजार रुपये नकदी चुरा कर फरार हो गए थे। पीड़ित ने शाहपुर पुलिस को सूचना देने के बाद तहरीर दे दी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।