ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News उत्तर प्रदेश बस्तीदुष्कर्म के प्रयास का आरोपी पुलिस कार्यालय के पास से गिरफ्तार

दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी पुलिस कार्यालय के पास से गिरफ्तार

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। लालगंज पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास व छेड़खानी के...

दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी पुलिस कार्यालय के पास से गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,बस्तीSat, 11 May 2024 02:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बस्ती, हिन्दुस्तान टीम।
लालगंज पुलिस ने दुष्कर्म के प्रयास व छेड़खानी के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस कार्यालय बस्ती से शुक्रवार को दोपहर तकरीबन दो बजे गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए एसओ सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि गिरफ्तार वांछित अभियुक्त धर्मेंद्र निषाद निवासी तिघरा थाना लालगंज की तलाश कई दिनों से चल रही थी।

मुखबिर की सूचना मिली की वह पुलिस ऑफिस के आसपास मौजूद हैं। इसके बाद चौकी प्रभारी एसआई रामभवन प्रजापति व मुख्य आरक्षी ऋषि कपूर की पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उसे जेल रवाना कर दिया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।