फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News लाइफस्टाइलLeap Year 2024: हर चार साल बाद क्यों मनाया जाता है लीप ईयर, जानें इस दिन से जुड़े रोचक तथ्य

Leap Year 2024: हर चार साल बाद क्यों मनाया जाता है लीप ईयर, जानें इस दिन से जुड़े रोचक तथ्य

Leap Year 2024 Interesting Facts: क्या आप जानते हैं 29 फरवरी यानी लीप डे हर चार साल में ही क्यों एक बार आता है? आइए जानते हैं आखिर क्यों हर चार साल में एक बार मनाया जाता है लीप ईयर, क्या है लीप ईयर का

Leap Year 2024: हर चार साल बाद क्यों मनाया जाता है लीप ईयर, जानें इस दिन से जुड़े रोचक तथ्य
Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 29 Feb 2024 07:22 AM
ऐप पर पढ़ें

Leap Year 2024 History: हर चार साल बाद फरवरी महीने में लीप वर्ष मनाया जाता है। लीप वर्ष में फरवरी महीने में एक अतिरिक्त दिन जुड़ जाता है। जिससे लीप वर्ष में फरवरी महीने में 28 की जगह 29 दिन हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं 29 फरवरी यानी लीप डे हर चार साल में ही क्यों एक बार आता है? आइए जानते हैं आखिर क्यों हर चार साल में एक बार मनाया जाता है लीप ईयर, क्या है लीप ईयर का इतिहास और लीप से जुड़े रोचक तथ्य। 

लीप ईयर का इतिहास-
दुनिया भर में सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल होने वाले Gregorian calendar के अनुसार हर 4 साल में 1 अतिरिक्‍त दिन जोड़ा जाता है। यह दिन फरवरी महीने में जुड़ने से, यह महीना 28 दिन की जगह 29 दिन का हो जाता है। इस जोड़े गए अतिरिक्‍त दिन को Leap Day और इस साल को Leap Year कहा जाता है।

लगभग 3000.45 ईसा पूर्व में रोमन साम्राज्य हुआ। इसके शासक जूलियस सीजर को लगा कि यह पहचानने का समय आ गया है कि सर्दी, गर्मी और बरसात तीन अलग तरह के मौसम हैं। इनके आधार पर महीने होने चाहिए। उन्होंने 12 महीने 365 दिन का कैलेंडर बनाया। कुछ दिन सब ठीक चला, लेकिन उन्हें फिर लगा कि पृथ्वी में वास्तव में प्रति वर्ष 365 के बजाय 365.24 दिन हैं। यानी सूर्य के चारों ओर पृथ्वी को परिक्रमा में लगभग 365.25 दिन लगते हैं। जिसके बाद एक बार फिर कैलेंडर में जरूरी बदलाव किए गए। इस बार सीजर ने मानव निर्मित और सौर कैलेंडर को भी फॉलो करने वाला एक ऐसा कैलेंडर बनाया, जिसमें हर चार साल में एक वर्ष लीप ईयर आता था। इसी के साथ जूलियस सीजर को आधुनिक लीप वर्ष का जनक घोषित कर दिया गया।   

लीप ईयर से जुड़े रोचक तथ्य-
-ग्रीस में लीप वर्ष में शादी करना अपशकुन माना जाता है।
-प्रभु यीशु के जन्म वर्ष के चार वर्ष बाद पहला लीप वर्ष पड़ा था। उस समय से हर चार वर्ष बाद लीप वर्ष पड़ता है 
-गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में एक ऐसे परिवार का नाम दर्ज है, जिसमें लगातार तीन पीढ़ियों का जन्म 29 फरवरी को हुआ है। पीटर एंथोनी जन्म 1940 में आयरलैंड में हुआ था। उनके बेटे, पीटर एरिक का जन्म 1964 में लीप डे पर हुआ था, और उनकी पोती बेथनी वेल्थ का जन्म 29 फरवरी 1996 को हुआ था।
-अगर लीप वर्ष न मनाएं तो हम हर वर्ष सौर मंडल के समय चक्र से 6 घंटे आगे निकल जाएंगे।