ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड रामगढ़बरकाकाना जंक्शन से चार नाबालिग संथाली लड़की और एक लड़का को रेस्क्यू किया

बरकाकाना जंक्शन से चार नाबालिग संथाली लड़की और एक लड़का को रेस्क्यू किया

बरकाकाना जंक्शन में शनिवार को आरपीएफ ने रेस्क्यू कर पांच लोगों को बरामद किया है। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया...

बरकाकाना जंक्शन से चार नाबालिग संथाली लड़की और एक लड़का को रेस्क्यू किया
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sat, 29 Jul 2023 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

बरकाकाना, निज प्रतिनिधि
बरकाकाना जंक्शन में शनिवार को आरपीएफ ने रेस्क्यू कर पांच लोगों को बरामद किया है। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार 18613 रांची-चोपन एक्सप्रेस में ये सभी जेनरल बॉगी में यात्रा कर रहे थे। बरकाकाना आरपीएफ पोस्ट एसआइ अमित कुमार, एसआइ स्मृति रेखा दत्ता, हेड कॉस्टेबल राजकुमार साव और अनुराग राज को भनक लगी कि ट्रेन में नाबालिग संथाली लड़कियों को मानव तस्कर ले जा रहा है। बरकाकाना जंक्शन में प्लेटफार्म नंबर 3 में ट्रेन खड़ी होते ही सुबह 10.30 बजे रेस्क्यू कर सबों को उतारा गया। बताया गया कि इसमें 4 संथाली नाबालिग लड़की और एक 19 वर्षीय लड़का शामिल है। मानव तस्कर संतोष कुमार साह उम्र 45 वर्ष पिता देवनारायण साह साकिन तलबरिया, थाना बरहेट, जिला साहिबगंज झारखंड को गिरफ्तार किया गया है। इससे फिलहाल पूछताछ की जा रही है। इधर संथाली नाबालिग में चंद्रय मुर्मू 19 वर्ष पिता सूरी मुर्मू, साकिन छोटा महागामा, थाना रंगा, जिला साहिबगंज, बहामुनी किस्कू पति चंद्रय मुर्मू उम्र 21 वर्ष, सरोजिनी किस्कू उम्र 10 वर्ष, मझली किस्कू 11 वर्ष एवं संझली किस्कू 11 वर्ष सभी पिता मुंशी मुर्मू साकीन बुका टोला, लखीमपुर थाना रंगा, जिला साहिबगंज शामिल हैं। इधर संथाली नाबालिग बच्चियों को लेकर आरपीएफ ने चाइल्ड राइट्स फाउंडेशन रांची के बैद्यनाथ कुमार से संपर्क किया है। सूत्रों के मुताबिक तस्कर और अन्य बढहरवा से मुरी पैंसेजर ट्रेन से पहुंचे थे। इसके बाद ये सभी रांची-चोपन एक्सप्रेस का मुरी से डाल्टेनगंज का जेनरल टिकट लेकर सफर कर रहे थे। जीआरपी थाना बरकाकाना में एफआइआर की तैयारी की जा रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।