ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड कोडरमाधनबाद मंडल के विभिन्न खंडों में चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 9 लाख 98 हजार जुर्माना वसूली

धनबाद मंडल के विभिन्न खंडों में चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 9 लाख 98 हजार जुर्माना वसूली

धनबाद मंडल में बड़े स्तर पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 मई को भी मंडल के विभिन्न खंडों में मेगा टिकट चेकिंग अभियान के...

धनबाद मंडल के विभिन्न खंडों में चला मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 9 लाख 98 हजार जुर्माना वसूली
हिन्दुस्तान टीम,कोडरमाThu, 23 May 2024 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि । धनबाद मंडल में बड़े स्तर पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 मई को भी मंडल के विभिन्न खंडों में मेगा टिकट चेकिंग अभियान के साथ-साथ धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग चलाया गया। इस अभियान के तहत कुल 1878 यात्रियों को पकड़ा गया, जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे। इस दौरान उनसे 9 लाख 98 हजार 55 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई व कड़ी हिदायत दी गई।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।