ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरटाटा में वंदे भारत ट्रेन आज ट्रायल रन

टाटा में वंदे भारत ट्रेन आज ट्रायल रन

जमशेदपुर। रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन दक्षिण पूर्व रेलवे जोन गुरुवार को कर रहा...

टाटा में वंदे भारत ट्रेन आज ट्रायल रन
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरThu, 21 Sep 2023 02:20 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन दक्षिण पूर्व रेलवे जोन गुरुवार को कर रहा है। टाटानगर में ट्रेन पुरुलिया और मुरी के रास्ते आएगी। वंदे भारत ट्रेन को खड़गपुर स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है। टाटानगर स्टेशन निदेशक रघुवंश कुमार के नेतृत्व में रेलवे के विभिन्न विभागों के सुपरवाइजर वंदे भारत ट्रेन से खड़गपुर तक जाएंगे। जानकार बताते हैं कि वंदे भारत ट्रेन टाटानगर में शाम 4 बजे तक आएगी। पहले दिन वंदे भारत ट्रेन को 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चने की सूचना है। इससे ट्रेन को रांची से हावड़ा 463 किलोमीटर की दूरी तय करने में 7 घंटे से ज्यादा समय लगेगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।