ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरस्टेशन के बर्मामाइंस गेट से मिला अज्ञात शव

स्टेशन के बर्मामाइंस गेट से मिला अज्ञात शव

टाटानगर रेल पुलिस के जवानों को शुक्रवार सुबह स्टेशन गश्त के दौरान बर्मामाइंस गेट के पास एक अचेत पुरुष मिला। स्टेशन मास्टर की मदद से रेलवे अस्पताल के...

स्टेशन के बर्मामाइंस गेट से मिला अज्ञात शव
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 04 Nov 2023 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटानगर रेल पुलिस के जवानों को शुक्रवार सुबह स्टेशन गश्त के दौरान बर्मामाइंस गेट के पास एक अचेत पुरुष मिला। स्टेशन मास्टर की मदद से रेलवे अस्पताल के डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, अज्ञात शव की पहचान नहीं हुई है। इससे रेल पुलिस के आरक्षी जितेंद्र कुमार ने थाना में अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।