ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरतीन ट्रेन रद्द, स्टेशन पर पसरा सन्नाटा

तीन ट्रेन रद्द, स्टेशन पर पसरा सन्नाटा

बिहार मार्ग की तीन ट्रेन रद्द होने के कारण शनिवार सुबह टाटानगर स्टेशन पर सुबह से सन्नाटा पसरा हुआ है। धनबाद की ट्रेन से करीब दो दर्जन यात्री ही...

तीन ट्रेन रद्द, स्टेशन पर पसरा सन्नाटा
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 18 Jun 2022 12:20 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। बिहार मार्ग की तीन ट्रेन रद्द होने के कारण शनिवार सुबह टाटानगर स्टेशन पर सुबह से सन्नाटा पसरा हुआ है। धनबाद की ट्रेन से करीब दो दर्जन यात्री ही उतरे। इधर बिहार मार्ग की ट्रेनों के समय पर कुछ लोग पहुंचे थे लेकिन रेलवे द्वारा मोबाइल पर मैसेज भेजने से हंगामा नहीं हुआ। यात्रियों की भीड़ प्लेटफार्म नंबर एक पर पूछताछ केंद्र एवं स्टेशन मास्टर कक्ष में ट्रेन चलने की जानकारी मांग रहे थे। जानकारी के अनुसार बिहार में अग्निपथ योजना के खिलाफ लगातार स्टेशनों पर आंदोलन लाइन जाम एवं ट्रेन की बोगियों में आग लगाने के कारण शनिवार को टाटानगर से बिलासपुर पटना साप्ताहिक ट्रेन व टाटा दानापुर सुपर एक्सप्रेस को रद्द किया गया था। जबकि राजेंद्रनगर से दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस की सुबह में नहीं आई। न शाम को दानापुर से सुपर एवं पुरुषोत्तम एक्सप्रेस दिल्ली से टाटानगर नहीं आएगी। दूसरी ओर लाइन ब्लॉक एवं निर्माण कार्यों के कारण टाटानगर से इतवारी एवं बादामपहाड़ की ट्रेन भी रद्द है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।