ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरवंदे भारत ट्रेन में टाटा से हावड़ा का किराया 810 रुपये

वंदे भारत ट्रेन में टाटा से हावड़ा का किराया 810 रुपये

जमशेदपुर। रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के लिए टाटानगर में टिकट की बुकिंग शुरू हो...

वंदे भारत ट्रेन में टाटा से हावड़ा का किराया 810 रुपये
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSun, 24 Sep 2023 11:10 AM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन के लिए टाटानगर में टिकट की बुकिंग शुरू हो गई। यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन से हावड़ा जाने के लिए 810 रुपए खर्च करने होंगे। 27 सितंबर से यात्रियों को लेकर दौड़ने वाली वंदे भारत ट्रेन में 30 सितंबर तक हर श्रेणी के कोच में अभी तक दर्जनों सीट बुक हुए हैं। वंदे भारत ट्रेन को लेकर जमशेदपुर के युवाओं और स्कूली बच्चों में उत्साह है। ट्रेन को टाटानगर में जमशेदपुर के सांसद एवं अन्य विधायक हरी झंडी दिखाएंगे। इससे स्टेशन पर समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ नौ वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन ऑनलाइन कर रहे हैं। जिसमें टाटानगर होकर चलने वाली रांची हावड़ा वंदे भारत ट्रेन भी शामिल है। इधर टाटानगर एवं चक्रधरपुर मंडल के रेल अधिकारी स्कूली बच्चों समेत व्यवसायिक प्रतिनिधियों समाजसेवी सरकारी पदाधिकारी को खड़गपुर तक वंदे भारत ट्रेन की यात्रा करने की तैयारी में जुटे हैं जिन्हें खड़कपुर तक वंदे भारत ट्रेन में ले जाया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।