ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुररायरंगपुर स्टेशन मास्टर को होगा शोकॉज

रायरंगपुर स्टेशन मास्टर को होगा शोकॉज

रायरंगपुर के स्टेशन मास्टर के खिलाफ दक्षिण पूर्व जोन के विजिलेंस विभाग जल्द ही कारण बताओ नोटिस जारी करेगा। उचित जवाब नहीं देने पर गार्डेनरीच बुलाकर...

रायरंगपुर स्टेशन मास्टर को होगा शोकॉज
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 26 Nov 2022 02:30 AM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर, वरीय संवाददाता। रायरंगपुर के स्टेशन मास्टर के खिलाफ दक्षिण पूर्व जोन के विजिलेंस विभाग जल्द ही कारण बताओ नोटिस जारी करेगा। उचित जवाब नहीं देने पर गार्डेनरीच बुलाकर बयान दर्ज किया जाएगा। स्टेशन मास्टर के खिलाफ विजिलेस टीम को तीन तरह की गड़बड़ी मिली है, जिसमें टिकट की कालाबाजारी, पांच हजार रुपये कम मिलने व खुद का काम चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के जिम्मे सौंपने का आरोप है। मालूम हो कि विजिलेंस की दो सदस्यीय टीम ने गुरुवार दोपहर रायरंगपुर स्टेशन पर छापेमारी कर गड़बड़ी पकड़ा था। विजिलेंस टीम को रायरंगपुर में तत्काल टिकट की कालाबाजारी की गुप्त सूचना मिली थी। इससे औचक जांच में टीम को टिकट बिक्री के अनुपात में काउंटर से कम रुपये मिले। पहले से दो बुक टिकट मिला, जिसका काउंटर में कोई दावेदार नहीं था। जबकि स्टेशन मास्टर काउंटर से गायब थे। उनकी जगह पर चतुर्थश्रेणी कर्मचारी काउंटर में काम कर रहा था। जानकार बताते है कि विजिलेंस की कार्रवाई का असर भविष्य में स्टेशन मास्टर के प्रमोशन और इंक्रीमेंट पर पड़ेगा। इधर विजिलेंस की जांच के दूसरे दिन भी टाटानगर समेत चक्रधरपुर मंडल की अन्य स्टेशनों के वाणिज्य कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।