ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुररेल जीएम कल टाटानगर में करेंगे यात्री सुविधा का निरीक्षण

रेल जीएम कल टाटानगर में करेंगे यात्री सुविधा का निरीक्षण

जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा शनिवार को टाटानगर स्टेशन पर 2 घंटे तक यात्री सुविधा संसाधनों का निरीक्षण...

रेल जीएम कल टाटानगर में करेंगे यात्री सुविधा का निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 11 Aug 2023 01:40 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा शनिवार को टाटानगर स्टेशन पर 2 घंटे तक यात्री सुविधा संसाधनों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही टाटानगर एवं आसपास के इलाके में शुरू विकास कार्यों का जायजा लेने जाएंगे। इधर रेल जीएम आगमन को लेकर टाटानगर और चक्रधरपुर मंडल के इंजीनियरिंग और वाणिज्य अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। स्टेशन और विभागों में निरीक्षण कर अधिकारी खामियों को दूर करने में जुटे हैं ताकि रेल जीएम को शिकायत का मौका नहीं मिले।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।