ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुररेल मंडल में बंटा 39 करोड़ से ज्यादा बोनस

रेल मंडल में बंटा 39 करोड़ से ज्यादा बोनस

जमशेदपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के 21 हजार 881 और सीनी वर्कशॉप के 1053 कर्मचारियों...

रेल मंडल में बंटा 39 करोड़ से ज्यादा बोनस
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरFri, 20 Oct 2023 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के 21 हजार 881 और सीनी वर्कशॉप के 1053 कर्मचारियों में गुरुवार को बोनस मद में 39 करोड 82 लाख 54 हजार 116 रुपये बंटा। कार्मिक विभाग ने देरशाम सभी रेलकर्मियों के बैंक खाता में बोनस की रकम 17 हजार 951 रुपये भेज दी। जानकारी के अनुसार, सीनी वर्कशॉप के 1053 कर्मचारियों में 1 करोड़ 87 लाख 26 हजार 202 और चक्रधरपुर रेल मंडल के 21 हजार 881 को बोनस में 37 करोड़ 95 लाख 27 हजार 914 रुपये भुगतान हुआ है। इधर, एनएफआईआर के जोनल सचिव शशि मिश्रा ने घोषणा के दूसरे दिन रेलकर्मियों के बैंक खाता में बोनस राशि भेजने पर चक्रधरपुर मंडल कार्मिक विभाग और लेखा विभाग की सराहना की है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।