ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड जमशेदपुरमहिला रेलकर्मियों के लिए बनेगा चेंजिग रूम

महिला रेलकर्मियों के लिए बनेगा चेंजिग रूम

टाटानगर में महिला रेल कर्मचारियों के लिए चेंजिंग रूम बनेगा, ताकि यार्ड, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कैरेज एंड वैगन व इंजीनियरिंग विभाग की महिला कर्मचारी...

महिला रेलकर्मियों के लिए बनेगा चेंजिग रूम
हिन्दुस्तान टीम,जमशेदपुरSat, 22 Oct 2022 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

टाटानगर में महिला रेल कर्मचारियों के लिए चेंजिंग रूम बनेगा, ताकि यार्ड, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कैरेज एंड वैगन व इंजीनियरिंग विभाग की महिला कर्मचारी आराम कर सकें। चेंजिंग रूम के लिए स्टेशन वाशिंग लाइन व लोको क्रॉसिंग के बीच स्थान तय हुआ है। महिला कर्मचारियों की गोपनीयता कायम रखने के लिए चेंजिंग रूम में शौचालय, डिनर टेबल समेत विभिन्न तरह की सुविधा रेलवे मुहैया कराएगा। चक्रधरपुर मंडल में महिला रेलकर्मियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं सुविधा मुहैया कराने के लिए यह योजना बनी है। इससे टाटानगर में करीब 700 महिला कर्मचारियों (रेलवे व ठेका) को ड्यूटी में सहूलियत होगी। महिला रेलवे कर्मचारियों के लिए चेंजिंग रूम का मुद्दा मेंस कांग्रेस के महासचिव शशि मिश्रा ने चक्रधरपुर मंडल की स्थाई वार्ता में डीआरएम के समक्ष उठाया था, जिससे इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने चेंजिंग रूम बनाने के लिए स्थल निरीक्षण कर चुका है। इससे निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार टाटानगर के न्यू इलेक्ट्रिक लोको शेड में महिला कर्मचारियों के लिए पहले से चेंजिंग रूम बना है, जबकि बंडामुंडा स्थित लोको शेड में चेंजिंग रूम बनाने की तैयारी है।

विभागों में समस्या जान रही मेंस कांग्रेस

दक्षिण पूर्व जोन मेंस कांग्रेस के महासचिव शशि मिश्रा ने शुक्रवार को महिला रेलकर्मियों की समस्या जानने के लिए टाटानगर के विभिन्न विभागों का दौरा किया। इससे न्यू इलेक्ट्रिक लोको शेड व लाउंड्री में महिला कर्मचारियों से कार्यस्थल पर हो रही परेशानी पर सवाल किया, लेकिन महिलाओं ने किसी तरह की शिकायत नहीं की। मेंस कांग्रेस के अनुसार महिला रेलकर्मियों की परेशानी का समाधान तत्काल मंडल पदाधिकारियों के माध्यम से होगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।