ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंडगिरिडीह के किसी भी स्टेशन को बंदे भारत ट्रेन का नहीं

गिरिडीह के किसी भी स्टेशन को बंदे भारत ट्रेन का नहीं

सरिया। रेलवे द्वारा हाल ही में बंदे भारत एक्सप्रेस जैसी बहुचर्चित ट्रेन को पटरी पर उतारा गया है। साथ ही इस ट्रेन का लोकार्पण से लेकर उसके अंदर की...

गिरिडीह के किसी भी स्टेशन को बंदे भारत ट्रेन का नहीं
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहTue, 26 Sep 2023 04:03 AM
ऐप पर पढ़ें

सरिया। रेलवे द्वारा हाल ही में बंदे भारत एक्सप्रेस जैसी बहुचर्चित ट्रेन को पटरी पर उतारा गया है। साथ ही इस ट्रेन का लोकार्पण से लेकर उसके अंदर की व्यवस्था का जमकर कई माध्यमो से प्रचार प्रसार किया गया। अब तक 12 बंदे भारत ट्रेन कई राज्यों में पटरी पर दौड़ने लगी है। झारखंड के कोडरमा, हजारीबाग, रांची, धनबाद जिले के स्टेशनों पर इनका स्टॉपेज किया गया जिसमें पटना रांची बंदे भारत है जो कोडरमा होते हुए हज़ारीबाग़, बरकाकाना से रांची पहुंचती है तो रविवार को दूसरी ट्रेन चलाई जा रही है जो रांची हावड़ा के नाम से है। जिससे रांची, धनबाद व जमशेदपुर को जोड़ा गया है। मतलब स्पष्ट है कि रेलवे ने गिरिडीह जिला को इस ट्रेन की सुविधा से वंचित रखा है। यानी गिरिडीह से सटे धनबाद, हज़ारीबाग़ एवं कोडरमा को लाभ मिल रहा है लेकिन गिरिडीह जिले के दो महत्वपूर्ण स्टेशन पारसनाथ एवं हज़ारीबाग़ रोड स्टेशन को इससे अछूता रखा गया है। इस मामले में जनप्रतिनिधियों की चुपी भी लोगों को समझ नहीं आ रही है। बताते चलें कि इन दोनों स्टेशन से प्रतिवर्ष करोड़ों का राजस्व रेल को प्राप्त होता जिसमें सवारी व एक्सप्रेस ट्रेनों से होने वाली आमदनी के अलावा अनाज व सीमेंट का रेक से होनेवाली आमदनी भी शामिल है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।