ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड गुमलानजदीकी रिश्तेदारों ने ही सावित्री देवी को डायन बिसाही के आरोप में मौत के घाट उतारा

नजदीकी रिश्तेदारों ने ही सावित्री देवी को डायन बिसाही के आरोप में मौत के घाट उतारा

गिरफ्त में आये लोहरा गोप और मतीराम गोप गये जेल गिरफ्त में आये लोहरा गोप और मतीराम गोप गये जेलगिरफ्त में आये लोहरा गोप और मतीराम गोप गये जेलगिरफ्त...

नजदीकी रिश्तेदारों ने ही सावित्री देवी को डायन बिसाही के आरोप में मौत के घाट उतारा
हिन्दुस्तान टीम,गुमलाWed, 22 May 2024 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें

घाघरा, प्रतिनिधि। घाघरा थाना के डुको में 20 मई को दिनदहाड़े घर मे घुस कर डायन बिसाही के आरोप में 62 वर्षीय महिला सावित्री देवी की हत्या की गुत्थी घाघरा पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या में शामिल गांव के ही लोहरा गोप और मतीराम गोप शामिल थे। लोहरा गोप सावित्री देवी के पति सीताराम का चचेरा भाई है, जबकि मतीराम गोप भी नजदीकी रिश्तेदार है। पूछताछ में दोनो आरोपियों ने पुलिस के समक्ष हत्या करने की घटना को स्वीकारते हुए बताया कि चार पांच वर्ष पूर्व उनके परिवार में एक महिला की मौत हो गई थी।
साथ ही मवेशी भी मर रहे थी। इन घटनाओं को दोनो आरोपी सावित्री द्वारा डाइन विसाही किये जाने से जोड़ रहे थे । फलस्वरूप चार वर्ष पूर्व मामला घाघरा थाना भी पहुंचा था। साथ ही इसे लेकर गांव में पंचायती भी हुई थी। घटना के दिन सोमवार को लोहरा गोप एवं मतीराम दोनो गांव के ही पंचायत सचिवालय के पास बैठे थे। इसी बीच सावित्री का पति सीताराम मवेशी को लेकर चराने जा रहा था। इसे देख दोनो ने अंदाजा लगा लिया कि सावित्री घर में अकेली होगी। फलस्वरूप दोनो सावित्री के घर में घुस उसकी टांगी से मार उसकी हत्या कर दी। घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था। पुलिस बुधवार को दोनों आरोपियों को गुमला जेल भेज दी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला के सचिव राम कुमार लाल ने बुधवार को घाघरा प्रखंड स्थित डुको ग्राम का दौरा डायन बिसाही के आरोप में मारी गई सावित्री देवी के परिजनो से मुलाकात। उनके साथ में स्थाई लोक अदालत के सदस्य शंभू सिंह,बीडीओ दिनेश कुमार,सीओ भी मौजूद थे । प्राधिकार के सचिव ने मृतका के पति सीताराम महतो और उनके परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटना क्रम की जानकारी ली। मृतक के परिजनों सचिव को बताया गया कि,सरकार द्वारा उन्हें राशन मुहैया कराया जाता है। वृद्धा पेंशन भी उन्हें मिलता है। आवास के संबंध में बीडीओ द्वारा बताया गया कि सीताराम महतो के लिए अबुवा आवास स्वीकृत कर दिया गया है। सचिव से पीड़ित परिवार ने कानूनी सहायता प्रदान करने और मुआवजे की राशि दिलाने की मांग की। मौके पर मुखिया अशोक उरांव व अन्य लोग उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।