ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड धनबादधनबाद स्टेशन पर सुरक्षाबलों ने की किलाबंदी

धनबाद स्टेशन पर सुरक्षाबलों ने की किलाबंदी

- स्टेशन में प्रवेश करने वाले प्रत्येक रास्तों पर बल तैनात किए गए - पुलिस

- स्टेशन में प्रवेश करने वाले प्रत्येक रास्तों पर बल तैनात किए गए
 - पुलिस
1/ 2- स्टेशन में प्रवेश करने वाले प्रत्येक रास्तों पर बल तैनात किए गए - पुलिस
- स्टेशन में प्रवेश करने वाले प्रत्येक रास्तों पर बल तैनात किए गए
 - पुलिस
2/ 2- स्टेशन में प्रवेश करने वाले प्रत्येक रास्तों पर बल तैनात किए गए - पुलिस
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 19 Jun 2022 02:30 PM
ऐप पर पढ़ें

- स्टेशन में प्रवेश करने वाले प्रत्येक रास्तों पर बल तैनात किए गए

- पुलिस छावनी में तब्दिल स्टेशन पर जगह-जगह बैरिकेडिंग

- इधर एहतियातन सड़क के सभी चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती

धनबाद, कार्यालय संवाददाता

सेना भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में उग्र प्रदर्शन करे देखते हुए शहर सड़क से लेकर रेल स्टेशन तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए है। रविवार को शहर के सभी चौक- चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस लाइन और जैप के जवानों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। पुलिस के वीरय अधिकारी लगातार शहर भर में हुटर बजाकर गयत कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के प्रत्येक गतिविधि की जानकारी सुत्रों से पुलिस ले रही है।

इधर प्रदर्शनकारियों को लेकर धनबाद स्टेशन में किलाबंदी कर दी गई है। स्टेशन में प्रवेश करने वाले प्रत्येक रास्तों पर बल तैनात किए गए। पिछले दिनों हुए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी दूसरे रास्ते से स्टेशन के अंदर घुस गए और पटरियों पर कब्जा जमाकर रेल परिचालन पूरी तरह से ठप कर दिया था। ऐसे में एहतियाद बरतते हुए रेल पुलिस ने सटेशन के अंदर प्रवेश करने वाले सभी छोटे बड़े रास्तों को ब्लॉक कर वहां बल की तैनाती कर दी है। बैरिकेडिंग कर पूरे स्टेशन को पुलिस छावनी में तब्दिल कर दिया गया है। रेल पुलिस जिला पुलिस से समन्वय स्थापित कर पल-पल प्रदर्शनकारियों की गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। इससे पूर्व पुरे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।