ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड धनबादगोमो स्टेशन के सौंदर्यकरण का कार्य मार्च तक होगा पूरा

गोमो स्टेशन के सौंदर्यकरण का कार्य मार्च तक होगा पूरा

प्रधानमंत्री की निगरानी के तहत गतिशक्ति योजना के तहत करीब 32.40 करोड़ की लागत से गोमो स्टेशन के सौ़दर्यकरण का कार्य काफी तेजी से आरंभ हो चूका...

गोमो स्टेशन के सौंदर्यकरण का कार्य मार्च तक होगा पूरा
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 24 Dec 2023 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

गोमो, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री की निगरानी के तहत गतिशक्ति योजना के तहत करीब 32.40 करोड़ की लागत से गोमो स्टेशन के सौ़दर्यकरण का कार्य काफी तेजी से आरंभ हो चुका है। गोमो स्टेशन के दक्षिण पल्ली में रात-दिन गतिशक्ति योजना से जुड़े अधिकारी कार्य की गुणवत्ता पर नजर बनाए हुए हैं।
गोमो स्टेशन के सौंदर्यीकरण का काम 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले मार्च तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है। इसलिए कार्य काफी तेजी से चल रहा है। शनिवार को गतिशक्ति योजना से जुड़े एडीईएन संजय कुमार कार्य की जांच करने पहुंचे। जहां उन्होंने सीनियर सेक्शन इंजिनियर एलएन यादव को काफी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि काम तय समय से पूरा करना है। गुणवत्ता का खास ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने जमीन से जुड़े कार्य में आर्मेचर का उपयोगिता पर बल दिया। बता दें कि गोमो स्टेशन को पूरी तरह से आधुनिक बनाया जा रहा है। दोनों ओर से स्टेशन आने-जाने का सुगम रास्ता तथा पार्किंग की सुविधाएं विकसित की जा रही है। वहीं गोमो स्टेशन के दणिण पल्ली में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की बड़ी प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।