ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

Hindi News झारखंड देवघरदेशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनी

देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनी

स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के 59वीं पुण्यतिथि पर मधुपुर के लोगों द्वारा डालमिया कूप स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद...

देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि मनी
हिन्दुस्तान टीम,देवघरMon, 28 Feb 2022 03:51 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के 59वीं पुण्यतिथि पर मधुपुर के लोगों द्वारा डालमिया कूप स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। चित्रगुप्त महापरिवार के सचिव सह अधिवक्ता संघ के संयुक्त सचिव जितेन्द्र कुमार ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद लोकहित के लिए भारतीय संविधान निर्माण में अपनी विशेष भूमिका निभाई और देश के सर्वोच्च पद पर दस वर्षों 1952 से 1962 तक आसीन रहे। वह स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति के साथ विद्वान अधिवक्ता भी थे। वर्ष 1963 में पटना में इनकी मृत्यु हो गई। इनकी कर्मठता, ईमानदारी और महानता हमारे लिए अनुकरणीय है। मौके पर जदयू नगर अध्यक्ष सत्येन्द्र यादव, जदयू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोरंजन सिन्हा, चित्रांश परिवार के सूर्य प्रकाश सिन्हा, सुभाष कर्ण, शिव नारायण दास आदि सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।